दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बताया- 'वेंटिलेटर पर की थी आखिरी बार बात'

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दिंवगत एक्टर व अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए बताया कि, जब उनसे आखिरी बार बात हुई थी, तब वो वेंटिलेटर थे। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बताया- 'वेंटिलेटर पर की थी आखिरी बार बात'

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर व 90 के दशक के सुपरस्टार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस और उनका परिवार आज भी उन्हें याद करता है। खासतौर पर उनकी वाइफ व लीजेंड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को उनकी याद सताती रहती है। कई मौकों पर वो उन्हें याद कर भावुक हो जाती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने उन्हें याद किया है।

neetu rishi kapoor

'फिल्म कंपेनियन' को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग आखिरी बातचीत के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि, 13 अप्रैल 2020 का वो आखिरी दिन था, जब उन्होंने ऋषि कपूर के साथ आखिरी बार बात की थी। उससे पहले वो वेंटिलेटर पर थे। एक्ट्रेस ने कहा, ''वो बहुत कुछ कहना चाहते थे, लेकिन वो बोल नहीं पाए थे।''

neetu rishi kapoor

(ये भी पढ़ें- नयनतारा और विग्नेश शिवन 2022 के इस महीने में करेंगे शादी, मीडिया रिपोर्ट में किया गया दावा)

नीतू ने आगे बताया कि, उनके बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन इन दोनों ने ऋषि कपूर के लिए 13 अप्रैल 2022 को पूजा की थी। उन्होंने ये भी साझा किया कि, अपने पति को मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजरते देखना काफी दर्दनाक था।

neetu

नीतू ने ऋषि कपूर के जाने के बाद खुद को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भी बात की। उन्होंने बताया कि, उस समय उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। क्योंकि उन्होंने उन्होंने ऋषि जी की मौत के कुछ दिन बाद ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

neetu rishi kapoor

(ये भी पढ़ें- बेटे नील के साथ पहला मदर्स डे मनाने पर बोलीं काजल अग्रवाल, कहा- 'उत्साहित हूं')

नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अहम रोल में होंगे। ये फिल्म जून में रिलीज हो सकती है। वहीं, ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था।

neetu

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने पहली बार बेटे नील की तस्वीरें कीं शेयर, लाडले के लिए लिखा इमोशनल नोट)

फिलहाल, नीतू कपूर अभी भी फिल्मों में काम कर रही हैं। ऋषि कपूर के जाने के बाद भी वो खुद को और अपने परिवार को अच्छे से संभाल रही हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.