नेहा धूपिया के बेटे का एक्ट्रेस के ससुर से मिलता है चेहरा, पति अंगद बेदी ने किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने हाल ही में, एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उनके बेबी बॉय का चेहरा किससे मिलता है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

नेहा धूपिया के बेटे का एक्ट्रेस के ससुर से मिलता है चेहरा, पति अंगद बेदी ने किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और उनके पति अंगद बेदी (Angad Bedi) के दरवाजे पर 3 अक्टूबर 2021 को खुशियों ने दस्तक दी थी, जब एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। दोनों इस दिन दूसरी बार माता-पिता बने थे। नवंबर 2018 में दोनों ने अपनी बेटी मेहर का इस दुनिया में स्वागत किया था। और अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी की तरह, नेहा और अंगद अपने नवजात को भी लाइमलाइट से दूर रख रहे हैं।

neha dhupia and angad bedi

वो 7 अक्टूबर 2021 का दिन था, जब अंगद बेदी ने अपनी पत्नी का दिल पिघला देने वाला एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नेहा हॉस्पिटल की यूनिफार्म पहने ऑपरेशन थिएटर के अन्दर जाने के लिए तैयार दिखाई दे रही थीं। हालांकि, अपने बेटे का स्वागत करने के बाद, कपल ने अभी तक उसका चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। लेकिन यहां उनके फैंस के लिए गुड न्यूज है, जो बेसब्री से उनके बेटे की झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार, कपल ने खुलासा किया है कि, उनके बच्चे का फेस किससे मिलता है।

(ये भी पढ़ें: इन वजहों से एक्ट्रेस महिमा चौधरी का दो बार हुआ था गर्भपात, इंटरव्यू में किया खुलासा)

neha dhupia family

दरअसल, ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने खुलासा किया कि, उनकी पत्नी नेहा धूपिया को लगता है कि, उनके बेटे में अंगद से कोई समानता नहीं है, बल्कि उसमें उनके ससुर की झलक है। इस बारे में बात करते हुए अंगद ने कहा, “मैं जब भी उसे देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि, मैं अपने डैड का छोटा वर्जन देख रहा हूं- लिटिल बिशन सिंह बेदी।” लेकिन फिर कभी-कभी उत्साही मां को लगता है कि नवजात शिशु में उनकी भी एक झलक है। नेहा ने आगे बताया, “मैं क्या करूं, वो बदलता रहता है। मैं कभी-कभी खुद को बेबी में देखती हूं।”

neha dhupia

नेहा, जो डिलीवरी के बाद जल्द ही अपने काम पर वापस लौट आई थीं, वो फील करती हैं कि, बेबीज इतने जल्दी बड़े होते हैं कि, उनके लुक्स बदलते रहते हैं। कभी-कभी वो खुद को अपनी बेटी में भी देखती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “जब मेहर का जन्म हुआ था, तब मुझे लगा कि, वो बिल्कुल मेरी तरह लगती है, अब वो अंगद की तरह दिखती है। लेकिन फिर वो दिन भी आते हैं, जब अंगद अपने बाल कुछ अलग तरीके से बनाते हैं। बाल बनाए तो वो मेरी तरह दिखने लगती है। जैसा कि, मैंने कहा कि, मेरे बेटे में भी मेरी कुछ झलक है। कई सुबह वो मेरी तरह दिखता है।”

(ये भी पढ़ें: रवि दुबे ने फैमिली प्लानिंग पर की बात, पत्नी सरगुन के प्रेग्नेंसी रूमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी)

neha dhupia

जब नेहा डिलीवरी के लिए जा रही थीं, तब अंगद ने उस मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। नेहा को उस दौरान लगा था कि, ये अच्छा है क्योंकि ये महिलाओं की शक्ति को दिखाता है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट करने के बाद ये वीडियो देखा। मुझे थोड़ा संदेह हुआ, लेकिन बाद में मुझे खुशी हुई कि, उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसने दिखाया कि, उस पल में एक महिला को किन चीजों से गुजरना पड़ता है। आप दर्द में होते हैं और वो आपकी ताकत होती है, जो आपको मजबूत होने का एहसास दिलाती है और इस पूरी प्रक्रिया से गुजारती है।”

फिलहाल, हम नेहा और अंगद के बेबी बॉय की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो कपल के इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.