नेहा धूपिया के बेटे गुरिक के चेहरे का हुआ खुलासा, 'फेमिना मिस इंडिया 2022' में मां संग आए नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस नेहा धूपिया को उनके माता-पिता ने 'फेमिना मिस इंडिया 2022' पेजेंट में सम्मानित किया। वहीं, उनके बच्चे मेहर-गुरिक भी पति अंगद बेदी के साथ इसमें शामिल हुए। आइए दिखाते हैं तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नेहा धूपिया के बेटे गुरिक के चेहरे का हुआ खुलासा, 'फेमिना मिस इंडिया 2022' में मां संग आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को उनके शानदार अभिनय और सार्टोरियल फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्हें अपनी स्किन और ग्रे बालों को गर्व से फ्लॉन्ट करने के लिए भी प्यार किया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी से शादी की है। बहुत प्यार करने वाले जोड़े को दो खूबसूरत बच्चों मेहर धूपिया बेदी और गुरिक सिंह धूपिया बेदी का आशीर्वाद प्राप्त है। प्यारी मां नेहा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। 

bedi family

उदाहरण के लिए, 16 जून 2022 को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर योग सहित अपनी सुबह की दिनचर्या से कई तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में हमें नेहा के बच्चों मेहर और गुरिक की भी प्यारी सी झलक मिली थी, जिन्हें अपनी मां के साथ योगासन करने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। इसके साथ बिंदास मां और अभिनेत्री ने लिखा था, "वे कहते हैं कि, #मातृत्व उस अच्छे संतुलन को खोजने के बारे में है .... एक तरह से या कोई अन्य माध्यम से, हम हमेशा वहां पहुंचने का प्रबंधन करते हैं ... अब चाहे लाइफ हो या #योग।"

neha

neha dhupia family

neha dhupia family

neha dhupia family

(ये भी पढ़ें- एक्टर अंकुर राठी ने दिखाई व्हाइट वेडिंग की झलकियां, वाइफ अनुजा जोशी संग दिखी शानदार केमिस्ट्री)

3 जुलाई 2022 को नेहा धूपिया ने जूरी और मेंटर के रूप में 'फेमिना मिस इंडिया 2022 पेजेंट' की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री को सम्मानित किया गया और यह अवॉर्ड उन्हें उनके प्यारे माता-पिता ने ही दिया। बाद में हमें उनके प्रिय पति अंगद बेदी और उनके बच्चों मेहर धूपिया बेदी और गुरिक सिंह बेदी की एक झलक भी मिली, जो समारोह में उनके साथ शामिल हुए थे। वास्तव में मेहर और गुरिक ने अपने क्यूट लुक से शो की लाइमलाइट को चुरा लिया था। हैंडसम हंक अंगद नन्हे गुरिक को गोद में लिए हुए दिखे, जिसने डेनिम पैंट के साथ नीली डेनिम शर्ट पहनी थी। दूसरी ओर, मेहर ने गुलाबी रंग की नेट ड्रेस पहनी थी और अपनी मां की तरह एक फैशनिस्टा लग रही थीं। इवेंट के लिए नेहा को क्रिस्टल-एम्बेडेड सिल्वर गाउन पहने देखा गया, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। देखिए उनकी झलकियां।

neha dhupia at Femina Miss India 2022

neha dhupia at Femina Miss India 2022 with parents

neha dhupia at Femina Miss India 2022 with hubby and kids

neha dhupia at Femina Miss India 2022 peagent

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की झलक की शेयर, स्वादिष्ट मिठाई ने खींचा ध्यान)

तस्वीरों में नेहा और अंगद के बेटे गुरिक की पूरी झलक ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसमें वह बेहद क्यूट लग रहे थे। अभी तक कपल ने अपने बेटे के चेहरे का पूरी तरह खुलासा नहीं  किया था। 

neha dhupia at Femina Miss India 2022 with kids and hubby

यह पहली बार नहीं है, जब नेहा ने अपने बच्चों की क्यूट तस्वीरों को फ्लॉन्ट किया है। 15 जून 2022 को नेहा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटे गुरिक के शर्टलेस होने और त्रिकोणासन करते हुए एक प्यारा क्षण साझा किया था। फोटो को शेयर करते हुए नेहा ने इसके ऊपर लिखा था "त्रिकोणासन को फिर से परिभाषित करना।"

neha son

(ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ सिनी शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा से है खास कनेक्शन

जानकारी के लिए बता दें कि, इस साल नेहा को 'फेमिना मिस इंडिया 2002' पेजेंट जीते हुए 20 साल पूरे हो गए हैं और इसके बाद उन्होंने उसी साल 'मिस यूनिवर्स' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें वह टॉप टेन में भी पहुंच गई थीं। फिलहाल, आपको नेहा की फैमिली फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.