Swara Bhasker हॉस्पिटल से आईं घर, पति Fahad Ahmad ने बेटी संग नई मां की क्यूट फोटो की शेयर

23 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया। अब फहद ने अभिनेत्री की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Swara Bhasker हॉस्पिटल से आईं घर, पति Fahad Ahmad ने बेटी संग नई मां की क्यूट फोटो की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और उनके पति फहद अहमद माता-पिता बनने के बाद से बहुत खुश हैं। कपल ने 23 सितंबर 2023 को अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया और उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुशखबरी की घोषणा की। 

स्वरा और फहद ने अपनी बेटी के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं और हालांकि तस्वीरों में उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन स्वरा और फहद उसे प्यार से अपनी बाहों में पकड़े हुए नजर आए। कैप्शन में उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। अब अपनी बच्ची को जन्म देने के कुछ दिनों बाद ऐसा लग रहा है कि स्वरा वापस घर आ गई हैं। अब, फहद ने एक नई तस्वीर में राबिया को किस करते हुए उनकी एक मनमोहक तस्वीर शेयर की है।

Swara Bhasker

फहद अहमद ने बेटी राबिया के साथ स्वरा भास्कर की क्यूट फोटो की शेयर

26 सितंबर 2023 को फहद अहमद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नई क्यूट फोटो शेयर की थी। इसमें स्वरा अपनी बेटी राबिया को गोद में लिए हुए बिस्तर पर बैठी दिख रही हैं। प्यारी मां अपनी बेटी के सिर को धीरे से चूमती नजर आ रही हैं। स्वरा अपने पीजे में दिख रही हैं, जबकि राबिया के चारों ओर एक ब्लू बेबी तकिया रखा हुआ है। फहद ने व्हाइट हार्ट की इमोजी से बच्ची का चेहरा छुपा दिया है। बेबी गर्ल खूबसूरत व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। प्यारी तस्वीर साझा करते हुए फहद ने लिखा, "आशीर्वाद @reallyswara"

swara

इससे पहले, स्वरा ने बेबी राबिया की एक प्यारी सी झलक भी साझा की थी, जिसमें वह ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और कंबल में लिपटी हुई है। उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ तस्वीर शेयर की।

swara

जब Swara Bhasker ने स्लिट मैक्सी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने किया बच्ची का स्वागत

25 सितंबर 2023 को इस कपल ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर मनमोहक तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, "एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया, एक रहस्यमय सत्य.. हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ था। आभारी और खुश दिलों के साथ आपके प्यार के लिए धन्यवाद! यह एक पूरी नई दुनिया है।" स्वरा की ंउनकी बच्ची के साथ की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां ​क्लिक करें।

swara

बता दें कि फरवरी 2023 में स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर फहद अहमद संग अपनी शादी की घोषणा की थी। जहां उन्होंने 6 जनवरी 2023 को कोर्ट में अपनी रजिस्टर्ड वेडिंग की थी, वहीं मार्च 2023 में उन्होंने एक भव्य शादी समारोह भी आयोजित किया था, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। स्वरा की शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको स्वरा व फहद द्वारा शेयर की गई उनकी बेटी की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.