Swara Bhasker ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, पति Fahad संग कैंडिड फोटोज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हाल ही में, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पति फहद अहमद संग कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Swara Bhasker ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, पति Fahad संग कैंडिड फोटोज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने फरवरी 2023 में 'समाजवादी पार्टी' के प्रदेश युवा अध्यक्ष फहद अहमद (Fahad Ahmad) संग कोर्ट मैरिज करने की खबर से सभी को चौंका दिया था। उनकी अचानक शादी की खबर फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं थी और अब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके फैंस के साथ अपनी खुशी को साझा किया है।

स्वरा भास्कर ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा

6 जून 2023 को स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति फहद अहमद के साथ कुछ कैंडिड तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपनी इस गुड न्यूज को फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीरों में वह पिंक कलर की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनका बेबी अक्टूबर 2023 में होने वाला है। 

SWARA BHASKER

फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! हम अपनी एक नई दुनिया में कदम रखने के लिए धन्य, आभारी और उत्साहित हैं। @fahadzirarahmad।”

स्वरा भास्कर की फहद अहमद संग सीक्रेट वेडिंग

यह 6 जनवरी 2023 को था, जब स्वरा ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत फहद अहमद संग शादी की थी। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिनमें स्वरा लाल रंग की साड़ी और बेज कलर के ब्लाउज में सिंपली गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपनी इस वेडिंग लुक को चोकोर नेकपीस, मैचिंग झुमके और मांग टीका के साथ कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, उनके पति फहद सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल नेहरू जैकेट में हैंडसम लग रहे थे।

SWARA

जानकारी के लिए बता दें कि स्वरा भास्कर और फहद अहमद एंटी-सीएए विरोध रैली के दौरान एक-दूसरे से मिले थे, जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद, कपल ने शादी करने का फैसला करते हुए पहले जनवरी 2023 में कोर्ट मैरिज की और बाद में 13 मार्च 2023 को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की थी।

अपनी शादी के लिए स्वरा भास्कर ने रेड एंड गोल्डन कलर की रेशमी साड़ी चुनी थी। अपने साउथ इंडियन ब्राइडल लुक को एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी और गजरे के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, उनके दूल्हे फहद एक सफेद कुर्ता-पायजामा और गोल्डन नेहरू जैकेट में उनको ट्विन कर रहे थे। 

SWARA

फिलहाल, हम भी स्वरा और फहद को ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.