Swara Bhasker ने बेटी को दिया जन्म, फैमिली फोटोज शेयर कर यूनिक नाम का किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया है। हाल ही में, उन्होंने अपनी फैमिली फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Swara Bhasker ने बेटी को दिया जन्म, फैमिली फोटोज शेयर कर यूनिक नाम का किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार फहद अहमद के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। लंबे समय तक स्वरा ने अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से दूर रखा था और इस साल की शुरुआत में उन्होंने फहद के साथ अचानक कोर्ट मैरिज करके सभी को हैरान दिया था। कुछ महीनों बाद, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और अब अभिनेत्री को एक खूबसूरत बच्ची का आशीर्वाद मिला है।

स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म

25 सितंबर 2023 को स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी न्यूबोर्न बेबी गर्ल के साथ मनमोहक तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें 23 सितंबर 2023 को अपने पहले बेबी का आशीर्वाद मिला। स्वरा ने अपनी बेटी के यूनिक नाम 'राबिया' का भी खुलासा किया। उन्होंने अपनी बच्ची को दूध पिलाते समय अस्पताल के कमरे की झलकियां भी साझा कीं।

Swara Bhasker

Swara Bhasker

Swara Bhasker

Swara Bhasker

Swara Bhasker

तस्वीरें शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, "एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया, एक रहस्यमय सत्य.. हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ था। आभारी और खुश दिलों के साथ आपके प्यार के लिए धन्यवाद! यह एक पूरी नई दुनिया है।"

जब स्वरा भास्कर ने शेयर कीं अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें

28 अगस्त 2023 को स्वरा ने अपने पति फहद के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली कुछ तस्वीरें मोनोक्रोम थीं और स्वरा एक स्ट्रैपी व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस में अपने फुल ग्रो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सुंदर लग रही थीं। दूसरी ओर, फहद ब्लू कलर की शर्ट के साथ ट्राउजर में हैंडसम लग रहे थे।

Swara Bhasker

Swara Bhasker

जब स्वरा ने अपनी शादी के कुछ महीनों के भीतर ही की थी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा

6 जून 2023 को स्वरा ने अपने पति फहद के साथ तस्वीरें साझा की थीं और अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। जैसे ही स्वरा ने तस्वीरें शेयर की थीं, नेटिजंस ने तुरंत कमेंट करना शुरू कर दिया था।

swara bhasker

आजकल ट्रोलिंग आम हो गई है और इसके लिए सेलिब्रिटीज सबसे आसान निशाना होते हैं। ट्रोलर्स ने स्वरा की इंस्टा फीड पर अपने ओछे कमेंट्स की बाढ़ ला दी थी। उन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को बॉलीवुड का नया ट्रेंड बताया था। हालांकि, उन्होंने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया और अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय किया।

जब Swara Bhasker ने स्लिट मैक्सी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको स्वरा और उनकी बेटी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.