नयनतारा अपने जुड़वा बेटों संग मनाएंगी 38वां जन्मदिन, पति विग्नेश शिवन संग बनाया है खास प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ एक्ट्रेस नयनतारा अपना 38वां जन्मदिन अपने जुड़वा बच्चों और पति विग्नेश शिवन के साथ खास तरीके से सेलिब्रेट करने वाली हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

नयनतारा अपने जुड़वा बेटों संग मनाएंगी 38वां जन्मदिन, पति विग्नेश शिवन संग बनाया है खास प्लान

साउथ फिल्मों की सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) जबसे जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं, तब से वह अपनी मदरहुड जर्नी को काफी एंजॉय कर रही हैं। 18 नवंबर 2022 को एक्ट्रेस 38 साल की हो जाएंगी। खबर है कि इस बार उनका ये बर्थडे काफी स्पेशल होगा, क्योंकि बेटों के जन्म के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस अपने इस खास दिन को अपने घर पर बेटों के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हैं। 

nayanthara

'विश्वसम', 'काथुवाकुला रेंदु काधल', 'चंद्रमुखी', 'डोरा', 'काशमोरा' जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस नयनतारा ने 9 जून 2022 को एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में साउथ फिल्ममेकर विग्नेश शिवन से साथ शादी की थी। शादी के चार महीने बाद कपल ने 9 अक्टूबर 2022 को सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों का वेलकम किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी।

nayanthara

nayanthara

विग्नेश शिवन व नयनतारा ने 6 साल पहले की थी रजिस्टर्ड मैरिज, पढ़ें पूरी खबर

18 नवंबर 2022 को नयनतारा अपना 38वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस साल का जन्मदिन उनके लिए बहद खास होने जा रहा है, क्योंकि इसे वह अपने जुड़वा बेटों के साथ सेलिब्रेट करने जा रही हैं। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन अपने घर पर एक पार्टी करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नई मां अपने जन्मदिन को सादे तरीके से मनाना चाहती हैं, क्योंकि वह अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहती हैं।

nayanthara

रिपोर्ट में कहा गया है, "2022 नयनतारा के लिए खास वर्ष रहा है। वह जून में शादी के बंधन में बंधीं और फिर उन्होंने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। शादी और बच्चों के बाद का ये पहला जन्मदिन एक्ट्रेस अपने पति विग्नेश और बेटों के साथ मनाएंगी। वह अपनी बर्थडे पार्टी को भी काफी सिंपल तरीके से सेलिब्रेट करेंगी। 'जवान' फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए जाने से पहले वह अपने नवजात बच्चों को पर्याप्त समय देना चाहती हैं।"

nayanthara

विग्नेश भी पापा बनने के बाद अपने हर पल को खूब एंजॉय कर रहे हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार की प्यारी झलकियां साझा करते हैं। 24 अक्टूबर 2022 को विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवाली समारोह की एक मनमोहक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में नयनतारा मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ सिंदूर-लाल साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, उनके पति विग्नेश एक ट्रेडिशनल सफेद रंग की लुंगी के साथ एक मैचिंग कलर के कुर्ते में स्टनिंग लग रहे थे। कपल को अपने दोनों बेटों को गोद में लिए देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर करते हुए विग्नेश ने लिखा था, "आसपास के सभी प्यारे लोगों को बधाई... दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

nayanthara

फिलहाल, आपको नयनतारा और विग्नेश की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.