Nita Ambani ने गणपति बप्पा को दी विदाई, 'विसर्जन' के दौरान रेड साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रेड साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने गणपति बप्पा को दी विदाई, 'विसर्जन' के दौरान रेड साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणपति पूजन के बाद भक्त बप्पा का विसर्जन करते हैं। हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भी अपने गणपति का विसर्जन किया। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। बता दें कि अंबानी फैमिली हर साल भव्य गणपति उत्सव की मेजबानी करने के लिए फेमस है। हालांकि, उन्होंने महामारी के कारण पिछले तीन वर्षों से अपने उत्सवों को काफी लो रखा था।

नीता अंबानी ने किया गणपति विसर्जन

21 सितंबर 2023 को अंबानी ने गणपति बप्पा को अपने घरों और दिलों में फिर से स्थापित करने के वादे के साथ विदाई दी। इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे एक वीडियो में नीता अंबानी रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनके लुक को पन्ना ज्वेलरी से निखारा गया था। वीडियो में नीता अंबानी भीड़ की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करती दिख रही हैं।

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी के गणपति उत्सव में शामिल हुए कई स्टार्स

हाल ही में, नीता और मुकेश अंबानी ने अपने घर 'एंटीलिया' में गणेश उत्सव की मेजबानी की थी, जो एक स्टार-स्टडेड इवेंट था। इसमें बॉलीवुड, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, दिशा पटानी, मौनी रॉय, नयनतारा, विग्नेश शिवन, रश्मिका मंदाना और रवीना टंडन और कई अन्य स्टार्स शामिल हुए। स्टार्स की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ambani bash

गणपति उत्सव से नीता अंबानी की अपने बहुओं के साथ की तस्वीर

गणेश चतुर्थी समारोह से अपने बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ नीता अंबानी की एक तस्वीर कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें तीनों अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नीता अंबानी ऑरेंज कलर की बॉर्डर वाली ग्रीन कलर की खूबसूरत रेशम की साड़ी में सजी हुई थीं। उनके लुक को एक बड़े नेकपीस और झुमके से निखारा गया था। 

nita ambani

वहीं, श्लोका मेहता फ्लोरल सिल्क साड़ी पहने नजर आई थीं। अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू राधिका ने मैचिंग ब्लाउज के साथ गोल्डन सीक्विन वाली साड़ी चुनी थी। राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी की साड़ी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको नीता अंबानी का गणपति विसर्जन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.