Radhika Merchant ने पहनी 2.7 लाख की सीक्विन साड़ी, Nita Ambani 1 लाख की साड़ी में दिखीं स्टनिंग

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर पर आयोजित गणपति उत्सव में उनकी पत्नी नीता अंबानी और होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपनी साड़ी लुक से सभी को हैरान कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant ने पहनी 2.7 लाख की सीक्विन साड़ी, Nita Ambani 1 लाख की साड़ी में दिखीं स्टनिंग

सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के गणपति उत्सव की अनमोल झलकियां लगातार शेयर की जा रही हैं। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई प्रमुख सेलेब्स शामिल हुए। राजनेताओं से लेकर ए-लिस्टेड स्टार्स तक, सभी ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स में पूजा में भाग लिया। हालांकि, यह नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी बहुएं थीं, जिन्होंने महफिल लूट ली।

राधिका मर्चेंट ने पहनी 2 लाख 75 हजार रुपए की सीक्विन साड़ी

गणपति उत्सव में अंबानी परिवार की जल्द होने वाली बहू राधिका मर्चेंट मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की आइवरी कलर से बनी सीक्विन जॉर्जेट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी पर सिल्वर एंड गोल्डन  सीक्विन की कढ़ाई की गई थी। डिज़ाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर इस साड़ी की कीमत 2,75,000 रुपए बताई गई है।

Radhika Merchant

Radhika Merchant

नीता अंबानी ने चुनी थी पैठानी साड़ी 

दूसरी ओर, अंबानी परिवार की मुखिया नीता अंबानी बॉटल ग्रीन रंग की कमल बॉर्डर वाली सिल्क पैठानी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी में ज़री का बारीक काम और हर तरफ छोटी-छोटी बूटी का वर्क हुआ था। साड़ी के बॉर्डर को कमल के डिज़ाइन से सजाया गया है, जिससे यह काफी रॉयल दिखती है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस शानदार साड़ी की मूल कीमत 1,10,000 रुपए है। हालांकि, इस खूबसूरत साड़ी पर फिलहाल छूट है और इसकी कीमत 99,000 रुपए है।

nita ambani

Radhika Merchant

Shloka Mehta ने 'देवरानी' Radhika Merchant संग एंटीलिया में की गणपति पूजा, बेटे Prithvi ने की मदद... झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी को साड़ियों से है प्यार

राधिका मर्चेंट एक फैशनिस्टा हैं, जो अपनी स्टाइलिश अदाओं से हमें मंत्रमुग्ध करने में कभी फेल नहीं होती हैं। 'NMACC' के लॉन्च पर उन्होंने ब्लैक कलर की इंडो-वेस्टर्न स्टाइल साड़ी पहनी थी। उनके आउटफिट में व्हाइट कलर की फूलों वाली धागे की कढ़ाई की गई थी। राधिका ने इसे शीयर बैलून स्लीव्स से सजे मैचिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ पहना था। थोड़ी खोजबीन करने पर हमने पाया कि उनकी साड़ी 'शहाब-दुराज़ी' लेबल की थी और इसकी कीमत 5,85,000 रुपए है।

radhika

इसी तरह, नीता अंबानी का ट्रेडिशनल साड़ियों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। कुछ समय पहले, नीता ने पटोला साड़ियों के प्रति अपने प्यार का इज़हार किया था, जब उन्हें डिजाइनर नवदीप टुंडिया की ब्लू एंड रेड कलर की ट्रेडिशनल गुजराती पटोला-प्रिंटेड साड़ी पहने देखा गया था। उन्होंने अपने लुक को मोतियों का हार, चूड़ियां, डेवी मेकअप और खुले बालों से पूरा किया था। थोड़ी खोजबीन करने पर पता चला था कि नीता की साड़ी की कीमत 1.70 लाख रुपए है।

Nita Ambani

कुछ दिनों पहले, जब नीता अंबानी पीएम मोदी और जो बाइडेन के 'यूएस स्टेट डिनर' का हिस्सा बनने के लिए व्हाइट हाउस में पहुंची थीं, तो उन्होंने बेहतरीन दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस कार्यक्रम के लिए नीता अंबानी ने अपनी परंपरा के प्रति अपना प्यार दिखाने का विकल्प चुना था और पिंक कलर की पारंपरिक गुजराती डबल इक्कत पटोला साड़ी पहनी थी। अंबानी के एक फैन पेज ने इवेंट से नीता अंबानी के लुक की कुछ तस्वीरें साझा की थी और साड़ी की कीमत भी बताई थी, जो कि 1 लाख 40 हजार रुपए है।

Nita Ambani

Nita Ambani गणेश पूजा में Isha की बेटी Aadiya को गोद लिए आईं नजर, लहंगा-चोली में दिखीं नन्ही परी। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी की साड़ियां बहुत पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.