Nita Ambani ने अपने 60वें बर्थडे पर 'बहुओं' Shloka और Radhika संग काटा था बड़ा केक, देखें वीडियो

हाल ही में, हमें बिजनेसवुमेन नीता अंबानी के 60वें बर्थडे से उनके केक काटने के दौरान का एक वीडियो मिला है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने अपने 60वें बर्थडे पर 'बहुओं' Shloka और Radhika संग काटा था बड़ा केक, देखें वीडियो

फेमस बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने 1 नवंबर 2023 को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जो किसी भव्य इवेंट से कम नहीं था। उनके जन्मदिन के जश्न की झलकियां अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब हमें उनके केक कटिंग सेरेमनी का एक वीडियो मिला है, जिसमें पूरी अंबानी फैमिली को उनके साथ देखा जा सकता है। 

नीता अंबानी ने अपने 60वें जन्मदिन पर काटा शानदार और बड़ा केक

अंबानी परिवार के एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम नीता अंबानी को अपने पूरे परिवार से घिरा हुआ देख सकते हैं। उनकी मां से लेकर उनकी सास तक, हर कोई नीता का 60वां जन्मदिन मनाने के लिए मौजूद था। क्लिप में नीता अंबानी को उनके पति मुकेश अंबानी केक काटने की रस्म के लिए ले गए थे। जहां उनकी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने सभी को सामने आने के लिए बुलाया, तो वहीं आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता किसी की तरफ भागती नजर आईं।

nita ambani

nita ambani

हालांकि, नीता अंबानी के 5-टियर केक ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया। केक के टॉप पर छोटे फूलों को सजाया गया था। समारोह के लिए नीता अंबानी गोल्डन कलर की रेशमी साड़ी में सजी हुई थीं और उन्होंने अपने लुक को पन्ना लेयर्ड नेकलेस के साथ स्टाइल किया था। वहीं दूसरी ओर, राधिका मर्चेंट ने ब्लैक कलर की स्केटर ड्रेस पहनी हुई थी।

nita ambani

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब नीता अंबानी ने अपने जीवन में आए आशीर्वाद के बारे में किया खुलासा

अपने इंस्टाग्राम फ़ीड पर स्क्रॉल करते समय हमें नीता अंबानी की स्पीच का एक वीडियो मिला था। ग्रीन कलर के सूट और हीरे की बालियों के साथ वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। क्लिप में हम देख सकते हैं कि नीता अंबानी ने अपने विशेषाधिकारों को याद किया था। उन्होंने खुद को 'भाग्यशाली' बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके माता-पिता ने उन्हें सीखने और काम करने का समान अवसर दिया था।

नीता ने कहा था, "लेकिन मैं भाग्यशाली निकली। मैं समझती हूं कि मैं जन्म नामक लॉटरी के माध्यम से भाग्यशाली हुई। एक ऐसे परिवार में जन्म लिया, जिसने लड़कों और लड़कियों को समान अवसर दिया।"

nita ambani

Nita Ambani के 60वें बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां: फोंडेंट केक से म्यूजिकल नाइट तक, सब था बेहद खास...फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो में आगे नीता अंबानी ने बताया था कि वह भाग्यशाली थीं, क्योंकि उन्हें शिक्षा मिली और उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी से हुई। अपने पति के बारे में बात करते समय वह शरमा गई थीं। उन्होंने कहा था कि मुकेश अंबानी ने उन्हें शिक्षा, डांस और खेल के प्रति उनके जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया और उनका समर्थन किया। 

नीता के शब्दों में, "फिर मैंने शिक्षा नामक लॉटरी जीती, क्योंकि मेरा परिवार शिक्षा की शक्ति में विश्वास करता था, खासकर लड़कियों के लिए। और फिर मेरी मुलाकात मुकेश से हुई...मुकेश ने मुझे मेरे जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया और समर्थन किया। चाहे वह शिक्षा हो, डांस हो या खेल हो। इस प्रकार, मैंने शादी के बाद भी अपना निर्णय और अपनी पसंद खुद बनाना जारी रखा।''

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Isha Ambani ने मां Nita Ambani को उनके 60वें बर्थडे पर दिया था सरप्राइज, देखकर खुश हो गई थीं बर्थडे गर्ल, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको नीता के केक की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.