Nita Ambani को मिला 'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24', Mukesh-Isha और Radhika ने किया सपोर्ट

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी को 'रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे' से 'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24' मिला। इस कार्यक्रम में उनके प्यारे परिवार ने भी उनका सपोर्ट किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani को मिला 'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24', Mukesh-Isha और Radhika ने किया सपोर्ट

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की लवली वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) ने हाल ही में 'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड' जीता और अपने जैसी कई कामकाजी महिलाओं के लिए गोल्स सेट किया। अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होने के अलावा, नीता अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं।

'रिलायंस इंडस्ट्रीज' की निदेशक और 'रिलायंस फाउंडेशन', 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की चेयरपर्सन-संस्थापक नीता स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्यों का हिस्सा रही हैं। इसके साथ ही, वह एक बेस्ट डांसर भी हैं।

nita ambani

नीता अंबानी को 'रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे' से मिला 'सिटीजन ऑफ मुंबई' अवॉर्ड 2023-24 

हाल ही में, नीता अंबानी को 'रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे' की तरफ से 'सिटीजन ऑफ मुंबई' अवॉर्ड 2023-24 मिला। यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में परिवर्तनकारी संस्थान बनाकर समाज में नीता के स्थायी योगदान के लिए मिला है। खूबसूरत बिजनेसवुमेन नीता ने बेहद शालीनता और विनम्रता के साथ पुरस्कार स्वीकार किया।

nita ambani

इस कार्यक्रम के लिए वह पीच कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके चारों ओर कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को डैंगलर्स, लहराते बाल, न्यूड लिपस्टिक, कोहल-रिम्ड आईज और बिंदी सहित मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था।

nita ambani

नीता अंबानी के बेहद महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

इवेंट में नीता का पूरा परिवार शामिल हुआ। नीता के पति मुकेश अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी, उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और कई अन्य लोग भी मुंबई के 'ताज पैलेस' में मौजूद थे। अंबानी के एक फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नीता व उनके करीबी लोग खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज देते नजर आए और यह परिवार की प्यारी महिला के लिए उनके प्यार व सपोर्ट को साबित करता है। जहां मुकेश ब्लैक सूट पैंट में अच्छे लग रहे थे, वहीं ईशा ने नीता के साथ पीच कलर का आउटफिट पहना था, जबकि राधिका ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।

nita ambani

nita ambani

Nita And Mukesh Ambani Love Story: जब ट्रैफिक के बीच में मुकेश ने नीता को किया था प्रपोज...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जब नीता अंबानी ने जीता 'फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पॉवरफुल अवॉर्ड'

कुछ समय पहले, नीता अंबानी ने 'फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिला' का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उनके काम की मान्यता के लिए दिया गया था। एक फैन पेज द्वारा साझा की गई कुछ तस्वीरों में नीता को अवॉर्ड प्राप्त करते समय अपनी करीबी दोस्त और राजनेत्री स्मृति ईरानी के साथ पोज देते हुए देखा गया था।

nita ambani

इसके बाद, नीता और स्मृति ने भारत की अन्य वुमेन एंटरप्रेन्योर्स व व्यवसायी महिलाओं, जैसे ग़ज़ल अलघ, किरण मजूमदार, दिव्या गोकुलनाथ, रेड्डी सिस्टर्स और कई अन्य लोगों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई थीं। इवेंट के लिए उन्होंने व्हाइट सूट के साथ गुजराती दुपट्टा लिया था।

nita ambani

पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क के 'मेट म्यूजियम' में 'बौद्ध कला प्रदर्शनी' में लिया था भाग 

नीता वाकई अपनी लिस्ट में एक के बाद एक उप​लब्धि जोड़ती जा रही हैं। उदाहरण के लिए, 17 जुलाई 2023 को नीता ने न्यूयॉर्क के मेट म्यूजियम में प्रारंभिक बौद्ध कला प्रदर्शनी 'Tree & Serpent: Early Buddhist Art in India, 200 BCE–400 CE' के स्पेशल प्रिव्यू में भाग लिया था।

nita ambani

इस कार्यक्रम में नीता अंबानी के साथ-साथ भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसकी झलकियां देखने व नीता के लुक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी नीता अंबानी को इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.