Mukesh Ambani ने 'छोटी बहू' Radhika Merchant संग किए बद्रीनाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना में हुए शामिल

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ बद्रीनाथ धाम का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Mukesh Ambani ने 'छोटी बहू' Radhika Merchant संग किए बद्रीनाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना में हुए शामिल

'रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड' के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने विनम्र स्वभाव और ईश्वर में अपनी आस्था के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर धार्मिक स्थलों का दौरा करते रहते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। इसी क्रम में, 12 अक्टूबर 2023 को वह अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

मुकेश अंबानी ने 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट संग किया बद्रीनाथ धाम का दौरा

12 अक्टूबर 2023 को 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के चेयरमैन मुकेश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बद्रीनाथ धाम में नजर आ रहे हैं। इस दौरान, जहां मुकेश व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे और मैरून कलर की जैकेट पहने हुए दिखे, वहीं राधिका येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए नो-मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।

radhika merchant

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में 'बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति' के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ 'BKTC' के पूर्व सीईओ बीडी सिंह ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इस दौरान, बिजनेसमैन को फूलों की माला पहनाई गई थी। बाद में सभी ने कैमरे के लिए पोज दिए।

mueksh ambani

अक्टूबर 2022 में मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर समिति को दान किए थे 5 करोड़ 

बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी हर साल पवित्र मंदिर का दौरा करते हैं। पिछले साल भी अक्टूबर महीने में उन्होंने राधिका के साथ केदारनाथ और बद्रीनाथ में बाबा महाकाल व बद्री विशाल भगवान के दर्शन किए थे। जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपए दान दिए थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले साल, अंबानी फैमिली ने बैक टू बैक कई मंदिरों का दौरा किया था। उदाहरण के लिए, 12 सितंबर 2022 को वह श्रीनाथजी मंदिर गए थे। इस दौरान भी उनके साथ राधिका थीं। बाद में वह 16 सितंबर 2022 को तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए थे। फिर वह केरल के गुरुवायुर मंदिर में स्पॉट किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, बिजनेसमैन ने सभी मंदिरों में काफी दान भी किया था।

radhika

Radhika Merchant ने गणपति विसर्जन में मंगेतर Anant Ambani संग किया डांस, सिंपल लुक में दिखीं सुंदर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब मुकेश अंबानी ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए थे बप्पा के दर्शन

इसके अलावा, पिछले महीने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और परिवार के अन्य सदस्य भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे। हालांकि, यह ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के साथ मुकेश अंबानी की झलक थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा था। सबसे पहले, उन्हें आदिया को गोद में लिए हुए देखा गया था, जहां वह अपने परिवार के बाकी सदस्यों के मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान, छोटी बच्ची भगवान गणेश के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित नजर आई थी। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

mukesh ambani

फिलहाल, मुकेश अंबानी और राधिका के बद्रीनाथ दौरे से सामने आई झलक पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.