Isha Ambani ने नवरात्रि उत्सव में पहना बंधनी 'अनारकली', Nita-Kokilaben पिंक साड़ी में आईं नजर

22 अक्टूबर 2023 को बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने घर 'करुणा सिंधू' में नवरात्रि उत्सव की मेजबानी की, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani ने नवरात्रि उत्सव में पहना बंधनी 'अनारकली', Nita-Kokilaben पिंक साड़ी में आईं नजर

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने अपने घर 'करुणा सिंधु' में नवरात्रि उत्सव के आखिरी दिन एक भव्य इवेंट होस्ट किया, जिसमें उनके करीबी लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस कार्यक्रम की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें अंबानी फैमिली को शानदार लुक में देखा जा सकता है।

ईशा अंबानी डुअल-टोन अनारकली में दिखीं खूबसूरत

22 अक्टूबर 2023 को ईशा अंबानी को अपने नवरात्रि इवेंट में मेहमानों का स्वागत करते हुए देखा गया। इस फंक्शन के लिए उन्होंने पिंक और ऑरेंज कलर का बंधनी प्रिंटेड अनारकली सूट पहना हुआ था, जिसमें टैसल डिटेलिंग थी। अपने लुक को निखारने के लिए उन्होंने एक ऊंची चोटी वाली पोनीटेल और स्टोन व एमराल्ड स्टडेड ज्वेलरी कैरी की थी। ईशा ने रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

nita ambani

तस्वीरों में ईशा के साथ उनके पिता मुकेश अंबानी और ससुर अजय पीरामल भी नजर आए। जहां मुकेश बेबी पिंक कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ बेज कलर की एंब्रॉयडर्ड नेहरू जैकेट में अच्छे दिख रहे थे, वहीं अजय पीरामल ने ब्लू कलर का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। उन्होंने कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज भी दिए।

nita ambani

Mukesh Ambani की बेटी Isha Ambani की Monthly Salary जान हो जाएंगे हैरान, टोटल नेट वर्थ है 829 करोड़, पढ़ें पूरी खबर

ईशा अंबानी के नवरात्रि कार्यक्रम में नीता अंबानी साड़ी में दिखीं रॉयल

इवेंट में ईशा की मां नीता अंबानी भी शानदार लुक में नजर आईं। इस कार्यक्रम के लिए नीता ने ड्यूल-टोन बंधनी साड़ी चुनी थी, जिसका गोल्डन कलर का गोटा-पट्टी बॉर्डर था, जिस पर मिरर वर्क किया गया था। उन्होंने अपनी साड़ी को ग्रीन कलर के सिंपल ब्लाउज और एक गोल्डन हैंडबैग के साथ पेयर किया था। अपने बालों को गजरे से सजे जूड़े में बांधकर, नीता ने अपने लुक को पूरा करने के लिए स्टोन-स्टडेड ज्वेलरी पिक की थी।

nita ambani

nita ambani

Nita Ambani की मां Purnima Dalal ने IOC इवेंट में पहनी पटोला साड़ी, बहन Mamta कुर्ता सेट में आईं नजर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा के नवरात्रि उत्सव में कोकिलाबेन अंबानी और आकाश अंबानी भी आए नजर

नवरात्रि के इस भव्य उत्सव में ईशा की दादी कोकिलाबेन अंबानी भी शामिल हुईं, जो गोल्डन बॉर्डर वाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद अच्छी लग रही थीं। उन्होंने अपनी साड़ी के साथ डायमंड ज्वेलरी कैरी की थी। इवेंट से हमें आकाश अंबानी की भी झलक देखने को मिली, जो प्रिंटेड कुर्ता और सफेद पायजामा के साथ ऑरेंज कलर की नेहरू जैकेट में डैपर लग रहे थे।

kokilaben ambani

akash ambani

ईशा अंबानी के नवरात्रि कार्यक्रम में बंधनी लहंगे में दिखीं राधिका मर्चेंट

ईशा के नवरात्रि उत्सव में उनकी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट अपने खूबसूरत लुक में पहुंची थीं। इवेंट के लिए उन्होंने रेड कलर का बंधनी लहंगा-चोली पहना हुआ था, जिसमें बॉर्डर पर मिरर वर्क और गोटा-पट्टी की डिटेलिंग थी। उन्होंने अपने लुक को लेयर्ड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और ढेर सारी चूड़ियों के साथ पूरा किया था। इवेंट के बाद वह ब्लू कलर की एक कंफर्टेबल ड्रेस में हमेशा की तरह अच्छी लग रही थीं।

radhika merchant

radhika merchant

Isha Ambani की 5 महंगी चीजें: 450 करोड़ की हवेली से 90 करोड़ के लहंगे तक की हैं मालकिन, पढ़ें पूरी खबर

फिलहाल, आपको ईशा के नवरात्रि उत्सव की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.