Radhika Merchant फ्रेंड की शादी में Janhvi Kapoor संग पोज देती आईं नजर, येलो लहंगे में दिखीं खूबसूरत

बिजनेसमैन अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट ने अपनी दोस्त की शादी से जान्हवी कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant फ्रेंड की शादी में Janhvi Kapoor संग पोज देती आईं नजर, येलो लहंगे में दिखीं खूबसूरत

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) को उनके विनम्र स्वभाव के लिए लाखों लोग पसंद करते हैं। वह अक्सर अपनी पब्लिक अपीयरेंस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा, वह अपने ग्लैमरस स्टाइल से सभी को मंत्रमुग्ध करने में कभी फेल नहीं होती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह अपनी एक फ्रेंड की शादी में जान्हवी कपूर के साथ शामिल हुईं। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका कथित तौर पर जुलाई 2024 में शादी के बंधन में बधेंगे।

राधिका मर्चेंट दोस्त की शादी में येलो लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

हाल ही में, जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राधिका मर्चेंट द्वारा शेयर की गई एक स्टोरी को रिपोस्ट किया। तस्वीर में नीता अंबानी की होने वाली बहू को जान्हवी और उनके एक दोस्त के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि वे एक साथ एक शादी में शामिल हुई थीं।

Radhika Merchant

इसके अलावा, तीनों ने अपने-अपने आउटफिट के साथ कुछ मेजर फैशन गोल्स दिए। शादी के लिए जान्हवी पिंक कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने एक स्टनिंग ब्लाउज, इयररिंग्स, डेवी मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था। वहीं, येलो कलर के लहंगे में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

राधिका के लहंगे में हर तरफ फूलों की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। राधिका ने एक स्टेटमेंट नेकलेस, डैंगलिंग इयररिंग्स, शीन मेकअप, एक बिंदी, खुले बाल और एक मिनी 'केली हर्मीस' हैंडबैग के साथ अपने लुक को निखारा था। दूसरी ओर, उनकी दोस्त पेस्टल कलर के लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने मिनिमल मेकअप, ज्वेलरी और एक हैंडबैग के साथ जोड़ा था था।

Radhika Merchant

जब Radhika Merchant ने पहनी थी 98,000 रुपए की कट-आउट ड्रेस, 70 लाख का 'Hermes' बैग किया था कैरी, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में जान्हवी और उनके रूमर्ड BF शिखर संंग दिखी थीं राधिका 

इससे पहले, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से राधिका मर्चेंट की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। तस्वीर में अभिनेत्री को जान्हवी और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पोज देते हुए देखा गया था। इसके अलावा उनकी बहन अंजलि मर्चेंट भी उनके साथ थीं।

Radhika Merchant

उनके लुक के बारे में बात करें, तो इन चारों ने अपने डिजाइनर आउटफिट के साथ सभी का ध्यान खींचा था। जहां जान्हवी गोल्डन एम्बेलिश्ड लहंगा-चोली सेट में सुंदर लग रही थीं। वहीं शिखर ने व्हाइट एंड ब्लू कलर का कढ़ाई वाला कुर्ता पहना था। दूसरी ओर, राधिका मर्चेंट व्हाइट कलर के एम्बेलिश्ड घरारा सेट में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनकी बहन अंजलि ने पीच कलर का आउटफिट चुना था।

Radhika Merchant Net Worth: करोड़ों की संपत्ति से लग्जरी चीजों तक की मालकिन हैं अंबानी की 'छोटी बहू'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब राधिका ने अपनी प्री-सगाई मेहंदी सेरेमनी में फ्यूशिया पहना था पिंक लहंगा 

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल की शुरुआत में राधिका और अनंत ने सगाई की थी। अपनी प्री-सगाई मेहंदी समारोह में राधिका ने फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था। उन्होंने पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग-टीका और लंबे हार के साथ अपने लुक को निखारा था। डेवी मेकअप और लंबी चोटी के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए राधिका बहुत सुंदर लग रही थीं।

Radhika Merchant

जब Radhika Merchant ने 1.49 लाख के 'Dolce&Gabbana' को-ऑर्ड सेट के साथ पेयर की थी 38,000 की सैंडल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, फ्रेंड की वेडिंग से आई राधिका और जान्हवी की तस्वीर आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.