जब Isha Ambani-Radhika Merchant ने कैरी किया 21 लाख रुपए का सेम 'Lady Dior' मिनी हैंडबैग

'द डायर फॉल 2023' शो में बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सेम हैंडबैग कैरी किया था और यह 21 लाख रुपए की भारी कीमत के साथ आता है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Isha Ambani-Radhika Merchant ने कैरी किया 21 लाख रुपए का सेम 'Lady Dior' मिनी हैंडबैग

बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) और उनकी जल्द ही होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया है और जिस तरह से वे एक-दूसरे का ख्याल रखती हैं, वह उनके बंधन के बारे में बहुत कुछ बताता है। मार्च 2023 में राधिका और ईशा ने 'द डायर फॉल 2023' शो में भाग लिया था और दोनों ने एक साथ कैमरे के लिए पोज दिया था।

ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट ने कैरी किया था 21 लाख का सेम बैग 

'द डायर फॉल 2023' इवेंट के लिए राधिका मर्चेंट ने क्रीम कलर की हॉल्टर ड्रॉप-स्लीव ड्रेस पहनी थी और डायमंड स्टड के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया था। राधिका ने अपने बालों को पोनीटेल में बांधते हुए ब्लैक हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, ईशा अंबानी ने फ्लोरल येलो कलर की ड्रेस में अपने लुक को काफी सिंपल रखा था।

isha ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

हालांकि, ईशा और राधिका ने डायर के एक जैसे हैंडबैग लिए थे। दोनों को 'Lady Dior' मिनी एलीगेटर स्किन हैंडबैग्स के साथ देखा गया था। 'Dior' की आधिकारिक वेबसाइट पर शानदार आर्म कैंडी मौजूदा समय में उपलब्ध नहीं है और इसकी कीमत 25,500 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 21 लाख 6 हजार रुपए है।

isha

जब ईशा अंबानी ने कैरी की थी 31 लाख की क्लासी आर्म कैंडी

अंबानी फैमिली की इन दोनों महिलाओं को आर्म कैंडीज बहुत पसंद है और हमने अक्सर राधिका और ईशा को कुछ सबसे शानदार हैंडबैग ले जाते हुए देखा है। जब ईशा अंबानी ने अपनी BFF कियारा आडवाणी की शादी में शिरकत की थी, तो उन्होंने पिंक एप्सम लेदर से बने 'Kelly 20 mini Sellier bag' के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

isha

हालांकि, यह मिनी बैग की भारी कीमत थी, जिसने हमें हैरान कर दिया था। ईशा अंबानी के 'Hermes' बैग की कीमत 38,550 अमेरिकी डॉलर यानी 31 लाख 70 हजार रुपए है।

राधिका मर्चेंट का 48 लाख रुपए का बैग

2 मार्च 2023 को राधिका मर्चेंट ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला की कलेक्शन लॉन्च पार्टी में शिरकत की थी और अपनी ग्लैमरस उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा था। इस इवेंट के लिए राधिका ने पिंक कलर की साड़ी का चयन किया था, जिसमें रफ़ल डिटेलिंग और एक गोल्डन बॉर्डर था।

radhika

उन्होंने इसे सिल्वर सीक्विन-एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिसमें फ्रंट और स्लीव्स पर एलिगेंट टैसल डिटेलिंग हुई थी। उन्होंने लग्जरी ब्रांड 'Hermes' से एक 'Bubblegum pink Kelly mini alligator' लेदर बैग कैरी किया था। राधिका के पिंक हैंडबैग की कीमत 58,600 डॉलर यानी 48 लाख रुपए है।

radhika

राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, हमें ईशा और राधिका के क्लासी बैग कैरी करने का तरीका बहुत पसंद है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.