Nita Ambani ने अपनी परफॉर्मेंस Veda-Aadiya को की समर्पित, बताया 'आदिया' का नाम क्यों है खास

अनंत और राधिका के 'हस्ताक्षर' समारोह से नीता अंबानी का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी ग्रैंड-चिल्ड्रेन वेदा और आदिया के लिए उनके क्यूट जेस्चर ने हमारा दिल जीत लिया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने अपनी परफॉर्मेंस Veda-Aadiya को की समर्पित, बताया 'आदिया' का नाम क्यों है खास

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी ने मार्च 2024 के पहले सप्ताह में जामनगर में अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए तीन दिवसीय प्री-वेडिंग पार्टी की मेजबानी की थी। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स, कई फेमस सिंगर और टेक वर्ल्ड की हाई-प्रोफाइल हस्तियों ने शिरकत की थी। हालांकि, यह 'विश्वम्भरी स्तुति' पर नीता अंबानी का परफॉर्मेंस था, जिसने सभी को सरप्राइज कर दिया था। अब, एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें नीता ने खुलासा किया है कि उन्होंने परफॉर्मेंस करना क्यों चुना और इस अमेजिंग डांस को किसे समर्पित किया।

नीता अंबानी ने बताया अनंत की प्री-वेडिंग में 'विश्वंभरी स्तुति' पर परफॉर्मेंस के पीछे का कारण

हाल ही में, अंबानी के एक फैन पेज ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'हस्ताक्षर' समारोह के अंदर से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नीता को अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए एक प्यार भरा भाषण देते देखा जा सकता है। वीडियो में बिजनेसवुमेन रेड कलर की साड़ी और गोल्डन ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, देवी अम्बा के प्रति अपनी भक्ति के बारे में बात करते हुए नीता ने बताया कि कैसे उनकी परदादी और मां देवी में बहुत आस्था रखती थीं।

nita ambani

उन्होंने यह भी कहा कि जब वह पैदा हुई थीं, तो उनके दादाजी ने उन्हें मां अम्बा के चरणों के पास रख दिया था, ताकि वह उस समय की न्यूबोर्न बेबी को आशीर्वाद दे सकें। उसी के बारे में और अधिक जानकारी साझा करते हुए नीता ने बताया था, "मेरी परदादी और मां देवी अम्बा जी में बहुत आस्था रखती हैं। मेरे जन्म के तुरंत बाद मेरे दादाजी ने आशीर्वाद के लिए मुझे अम्बा के चरणों में रख दिया था। यह कर्तव्य हमारे घर में हमेशा से ही नवरात्रि के दौरान निभाया गया है।"

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने अपनी परफॉर्मेंस ग्रैंड-चिल्ड्रेन आदिया और वेदा को की समर्पित

वीडियो में आगे बढ़ते हुए नीता अंबानी ने बताया कि उनकी नातिन आदिया के नाम का एक खास मतलब है। उन्होंने बताया कि ईशा अंबानी की बेटी आदिया शक्ति का मतलब 'देवी अंबा' है। नीता ने कहा कि वह अपना परफॉर्मेंस अपनी प्यारी ग्रैंड-चिल्ड्रेन आदिया और वेदा व दुनिया भर की उन सभी छोटी लड़कियों को समर्पित करना चाहती हैं, जो स्त्री ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

nita ambani

अनंत और राधिका को शुभकामनाएं देते हुए नीता ने साझा किया, "मैं आज रात देवी के प्रति गहरी भक्ति और कृतज्ञता में प्रदर्शन करती हूं। मेरी नातिन का नाम आदिया शक्ति है, जिसका अर्थ है देवी अंबा। इसलिए, मैं आज रात की परफॉर्मेंस अपनी दो अमेजिंग ग्रैंड-चिल्ड्रेन आदिया शक्ति और वेदा व आसपास की सभी छोटी लड़कियों को समर्पित करना चाहती हूं, जो ब्रह्मांड में स्त्री ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती हैं। देवी-देवता उन्हें हमेशा आशीर्वाद दें और मेरे दो बच्चों राधिका और अनंत को मेरा विशेष आशीर्वाद, भगवान आपको आशीर्वाद दें।"

जब एक अनदेखे वीडियो में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के रोमांटिक मोमेंट आए सामने

इससे पहले, हमने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी का एक अनदेखा वीडियो देखा था। यह वीडियो तीन दिनों तक चले उत्सव की कई मनमोहक झलकियों का कंपाइलेशन था। जहां एक क्लिप में नीता और मुकेश के बीच फेमस सॉन्ग 'प्यार हुआ इकरार हुआ' का रीक्रिएशन दिखाया गया था, वहीं एक अन्य क्लिप में दोनों ने फिल्म 'डॉन' को रीक्रिएट करते हुए अपने अभिनय कौशल को दिखाया था।

mukesh ambani

एक अन्य वीडियो में हम नीता और मुकेश को एक आंगन में मौजूद देख सकते हैं, जहां उन्होंने अपने चार प्यारे ग्रैंड-चिल्ड्रेन वेदा, पृथ्वी, आदिया और कृष्णा के साथ एक मजेदार पल का आनंद लिया था। इसके अलावा, हम वेदा और आदिया को मैचिंग कपड़े पहने हुए देख सकते हैं और वे बेहद प्यारे लग रहे थे।

nita ambani

Mukesh-Nita Ambani अनदेखे वीडियो में ग्रैंड चिल्ड्रेन संग खेलते आए नजर, रोमांटिक गाने पर किया डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बारे में रिपोर्ट

कई रिपोर्टों के अनुसार, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधेंगे। अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो शादी से पहले की रस्में अप्रैल 2024 में शुरू होंगी। एक अन्य रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अंबानी अनंत और राधिका की शादी में 1000 करोड़ रुपए खर्च करेंगे। बता दें कि कथित तौर पर अनंत और राधिका की तीन दिवसीय प्री-वेडिंग इवेंट में 120 मिलियन पाउंड यानी करीब 1259 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

anant ambani

Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपनी 39वीं मैरिज एनिवर्सरी पर काटा था 6-टियर गोल्डन केक, देखें झलक

फिलहाल, हमें नीता अंबानी की अपनी ग्रैंड-चिल्ड्रेन के प्रति क्यूट जेस्चर से प्यार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.