Nita Ambani का डाइट प्लान: नाश्ते से डिनर तक, जानें क्या खाती-पीती हैं Mukesh Ambani की पत्नी

यहां हम आपको फेमस बिजनेसवुमेन नीता अंबानी की डेली डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका वे दशकों से पालन कर रही हैं। आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani का डाइट प्लान: नाश्ते से डिनर तक, जानें क्या खाती-पीती हैं Mukesh Ambani की पत्नी

जब भी सफल भारतीय बिजनेसवुमेन की बात होती है, तो नीता अंबानी (Nita Ambani) का नाम सबसे पहले आता है। परोपकारी, 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की संस्थापक और 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' की निदेशक नीता अंबानी भारत की चौथी सबसे धनी महिला हैं, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 21,000 करोड़ रुपए है। उन्हें 'फोर्ब्स' की 'एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला बिजनेस लीडर्स' की सूची में भी नामित किया गया था।

1 नवंबर 1963 को मुंबई में जन्मी नीता अंबानी एक सफल बिजनेसवुमेन होने के अलावा, दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की प्यारी पत्नी भी हैं। इस कपल के तीन बच्चे अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी हैं। खैर, यहां हम आपको उनकी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

nita ambani

1. नीता अंबानी नहीं छोड़तीं अपना वर्कआउट

मशहूर बिजनेसवुमेन नीता अंबानी अपनी फिटनेस और खूबसूरती के मामले में कई युवा महिलाओं को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। 60 साल की उम्र में भी वह बिना किसी प्रयास के सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। अपनी हर सार्वजनिक उपस्थिति में नीता अंबानी अपने स्टाइल स्टेटमेंट और शानदार लुक्स से हर महफिल की लाइमलाइट अपने नाम कर लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो नीता अंबानी कभी भी अपना फिटनेस सेशन नहीं छोड़ती हैं। जिम जाने के अलावा, वह योग भी करती हैं और अपने स्वास्थ्य व शरीर को मेंटेन रखने के लिए तैराकी भी पसंद करती हैं। 

nita ambani

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita को गिफ्ट की 10 करोड़ की 'Rolls Royce Cullinan' कार, जानें खासियत

2. नीता अंबानी का नाश्ता नट्स, चुकंदर और हेल्दी चीजों से होता है भरपूर

अपने नाश्ते में नीता कुछ सूखे मेवे लेना पसंद करती हैं, जो प्रोटीन, कैल्शियम और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सूखे मेवों के साथ, नीता अपने नाश्ते में अंडे का सफेद आमलेट भी शामिल करती हैं, जो उनके शरीर की नौ आवश्यक अमीनो एसिड और अन्य आवश्यकता को पूरा करता है। नीता हर दिन चुकंदर के रस का सेवन करती है, क्योंकि यह ब्लडप्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है, स्टेमिना बनाए रखता है और कैंसर से बचाता है।

nita ambani

3. हरी सब्जियों से भरपूर है नीता अंबानी का लंच

हेल्दी नाश्ते के बाद, नीता अंबानी लंच कभी नहीं छोड़ती हैं। विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन बी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों को कंट्रोल रखने के लिए वह हरी सब्जियां खाती हैं। इसके अलावा, वह कभी-कभी सब्जियों का सूप लेना भी पसंद करती हैं, जो उनके शरीर में कोशिकाओं के कार्य के लिए फायदेमंद होता है। वैसे, हरी सब्जियां और वेजी सूप भी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।

nita ambani

Nita Ambani के पास है 41 करोड़ की 80 कैरेट की डायमंड रिंग, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ एक बार। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

4. नीता अंबानी का लाइट, लेकिन हेल्दी डिनर

प्रसिद्ध परोपकारी नीता अंबानी शाकाहारी हैं और अपने रात के खाने का विशेष ध्यान रखती हैं, क्योंकि नाश्ते के बाद यह दिन का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। दिन के आखिरी खाने के लिए नीता की खाने की थाली कुछ हरी सब्जियों, अंकुरित अनाज और सूप से भरी होती है। बिजनेसवुमेन अपने डिनर को हल्का रखना पसंद करती हैं, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, वजन को कंट्रोल करता है, नींद में सुधार करता है और व्यक्ति के पूरे स्वास्थ्य पर असाधारण प्रभाव डालता है।

nita ambani

5. नीता अंबानी खाने के बीच खाती हैं फल

हर फिटनेस फ्रीक की तरह, नीता अंबानी भी फल खाने पर जोर देती हैं। वह फलों का सेवन किए बिना एक भी दिन नहीं छोड़तीं। दरअसल, फल खाने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है, आंखों की रोशनी में सुधार होता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और मानव शरीर में कैंसर के खतरे को कम करता है। 

nita ambani

6. नीता अंबानी पीती हैं डिटॉक्स वॉटर

नीता अंबानी डिटॉक्स वॉटर का नियमित सेवन करती हैं। जहां कुछ लोग इसे अपने आहार योजना में एक महत्वपूर्ण कारक मानते हैं, वहीं कई लोग इसके लाभों को थोड़ा अतिरंजित मानते हैं। हालांकि, डिटॉक्स वॉटर पर शाश्वत बहस अभी भी हेल्थ इंडस्ट्री पर हावी है, लेकिन नीता अंबानी उन प्रसिद्ध हस्तियों में से हैं, जो इससे प्यार करती हैं। कई पोषण विशेषज्ञों ने डिटॉक्स वॉटर के कई लाभकारी स्वास्थ्य लाभ बताए हैं। उनमें से कुछ में पाचन को बढ़ाना, ऊर्जा बूस्टर के रूप में कार्य करना, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देना, त्वचा की बनावट में सुधार करना और बहुत कुछ जैसे लाभ शामिल हैं।

nita ambani

नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

फिलहाल, नीता की डाइट के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.