Nita Ambani ने पहनी अनामिका खन्ना की खूबसूरत क्रीम-टोन वाली साड़ी, बड़ी डायमंड रिंग ने खींचा ध्यान

'NMACC' के एक वीडियो के लिए बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की साड़ी में हमें सरप्राइज कर दिया। हालांकि, उनकी डायमंड ज्वेलरी ने हमें ज्यादा आकर्षित किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने पहनी अनामिका खन्ना की खूबसूरत क्रीम-टोन वाली साड़ी, बड़ी डायमंड रिंग ने खींचा ध्यान

पॉपुलर एंटरप्रेन्योर नीता अंबानी (Nita Ambani) एक एवरग्रीन ब्यूटी हैं। वह न केवल अपने चार्म और स्टाइल से एक गॉर्जियस वुमेन के रूप में फेमस हैं, बल्कि वह उतनी ही अमेजिंग पर्सन भी हैं, जो समाज की भलाई के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। यह नीता अंबानी का दृष्टिकोण और भारतीय कला के प्रति प्रेम ही है कि उन्होंने एक ऐसा केंद्र बनाया है, जो भारतीय कला को दुनिया के साथ जोड़ता है। हाल ही में, उन्होंने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' (NMACC) के लिए एक वीडियो तैयार किया, जिसमें उनके लुक ने हमारा दिल जीत लिया।

'NMACC' के वीडियो के लिए नीता अंबानी ने पहनी खूबसूरत साड़ी

24 अगस्त 2023 को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीता अंबानी की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। फोटो में स्टनिंग नीता को मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से गोल्डन बॉर्डर वाली एक खूबसूरत क्रीम-टोन साड़ी पहने हुए देखा गया। उन्होंने इसे रेड कलर के हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था।

nita ambani

नीता अंबानी एक फैशन आइकन हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने अमेजिंग लुक से इसे साबित कर दिया है। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स, एक लॉन्ग डायमंड नेकपीस और एक बड़ी डायमंड रिंग के साथ स्टाइल किया था। हमेशा की तरह, मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने सॉफ्ट और सटल मेकअप, परफेक्ट लाइन्ड आईज, पिंक लिप्स और एक बिंदी के साथ उनके लुक को निखारा था।

nita ambani

जब नीता अंबानी ने पहनी थी 40 लाख रुपए की साड़ी

नीता अंबानी कीमती ज्वेलरी इकट्ठा करने के अलावा, कुछ महंगी साड़ियां कलेक्ट करने के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2015 में नीता अंबानी ने 'रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज' के सीईओ परिमल नाथवानी के बेटे की शादी के लिए एक बेहद महंगी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को 'चेन्नई सिल्क्स' के डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया था। इसमें ब्लाउज के पीछे भगवान नाथद्वारा की आकृति दिखाई गई थी। मल्टीकलर और जटिल कढ़ाई का उपयोग करके ब्लाउज पर भगवान कृष्ण की छवि उकेरी गई थी।

nita ambani

नीता अंबानी की व्हाइट एंड पिं​क टोन वाली साड़ी रियल गोल्ड थ्रेडवर्क से बनी थी और इसमें डायमंड व कीमती रत्न जैसे पन्ना, माणिक, पुखराज और कई अन्य शामिल थे। हालांकि, यह साड़ी की कीमत है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। इस साड़ी की कीमत 40 लाख रुपए है। यह नीता अंबानी की अलमारी में सबसे महंगी चीजों में से एक है।

nita ambani

नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

फिलहाल, नीता अंबानी के लेटेस्ट खूबसूरत लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.