Nita Ambani 'NMACC' के इवेंट में 'सुजानी' भागलपुरी साड़ी व 'गुट्टापुसालू' हार में दिखीं स्टनिंग

हाल ही में, 'NMACC' की पहली एनिवर्सरी के एक कार्यक्रम से बिजनेसवुमेन नीता अंबानी की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें वह 'सुजानी' साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani 'NMACC' के इवेंट में 'सुजानी' भागलपुरी साड़ी व 'गुट्टापुसालू' हार में दिखीं स्टनिंग

नीता अंबानी (Nita Ambani) भारत की सबसे सफल बिजनेसवुमेन में से एक हैं। अपने बिजनेस वेंचर्स के साथ-साथ नीता अपने शानदार आउटफिट्स और एक्सपेंसिव एक्सेसरीज के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस भी हर मौके पर ऑन पॉइंट रहता है। जैसा कि एक बार फिर हुआ, जब 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' ने अपने लॉन्च की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस दौरान भी नीता के लुक ने हमारा ध्यान खींच लिया।

'NMACC' की सालगिरह के जश्न में नीता अंबानी ने पहनी 'सुजानी सिल्क साड़ी'

'एनएमएसीसी' की एनिवर्सरी के जश्न के एक इवेंट के लिए नीता अंबानी ने 'रिलायंस फाउंडेशन' के 'स्वदेश' स्टोर से सुजानी टसर सिल्क साड़ी चुनी। भागलपुरी सिल्क साड़ी को पहनकर वह देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बिहार की हेरिटेज शिल्प के प्रति अपना प्यार दिखाती नजर आईं। साड़ी में बॉर्डर के पास जटिल धागे का काम था और उन्होंने इसे ब्लू कलर के ग्लास-स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

NITA AMBANI

नीता ने अपने भागलपुरी सिल्क साड़ी लुक को 'स्वदेश' के मोती और चमकदार लाल रत्नों से तैयार थ्री-लेयर्ड 'गुट्टापुसालू' हार के साथ पूरा किया था। इसके अलावा, उन्होंने लाल रत्न जड़ित स्टड इयररिंग्स, एक स्टेटमेंट रिंग और मोती जड़ित चूड़ियां पहनी थीं। अपने ओवरऑल लुक को निखारने के लिए नीता ने ग्लैम मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें सॉफ्ट रेड चीक्स, हाइलाइटेड टी-ज़ोन, डिफाइन्ड ब्रो और ब्राउन आईशैडो के साथ आईलाइनर के पतले स्ट्रोक शामिल थे।

NITA AMBANI

इसके अलावा, एक लाल बिंदी, पिंक शिमरी लिपस्टिक और एक मिड पार्टेड बन हेयरस्टाइल उनके लुक को पूरा कर रहा था। उसी के एक वीडियो में नीता को वैश्विक मंच पर भारतीय विरासत को समृद्ध करने के लिए बनाए गए अपने 'NMACC' के साथ अपने दृष्टिकोण की सफल उपलब्धि के बारे में बात करते देखा गया।

NITA AMBANI

NITA AMBANI

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

नीता अंबानी ने 'NMACC' के एक अन्य इवेंट में पहनी थीं पिंक बनारसी साड़ी

'NMACC' की एनिवर्सरी के उद्घाटन समारोह के लिए नीता अंबानी ने 'स्वदेश' के कारीगरों द्वारा तैयार की गई पिंक-लैवेंडर कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। रेशम की साड़ी में गोल्डन ज़री वर्क और कोनिया मोटिफ्स थे। इसके चारों ओर एक जटिल बॉक्सी पैटर्न डिज़ाइन भी दिखाया गया था। 'स्वदेश' कारीगरों के अनुसार, इस डबल टोन वाली बनारसी साड़ी को तैयार करने में 40 दिन लगे थे। नीता ने अपने साड़ी लुक को पूरा करने के लिए खुले लहराते बालों और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ एक सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

NITA AMBANI

Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपनी 39वीं मैरिज एनिवर्सरी पर काटा था 6-टियर गोल्डन केक, देखें झलक

फिलहाल, आपको नीता अंबानी की लेटेस्ट फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.