Nita Ambani ने दिवाली पार्टी में स्वारोवस्की एम्बेलिश्ड साड़ी को डायमंड-गोल्ड केप संग किया था स्टाइल

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपनी खूबसूरत ब्लू साड़ी को डायमंड एंड गोल्ड केप के साथ स्टाइल करके फैशन लेवल को एक पायदान ऊपर ले गई थीं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने दिवाली पार्टी में स्वारोवस्की एम्बेलिश्ड साड़ी को डायमंड-गोल्ड केप संग किया था स्टाइल

नीता अंबानी (Nita Ambani) बिजनेस जगत की मोस्ट ब्यूटीफुल एंड एलिगेंट पर्सनैलिटीज में से एक हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे सफल बिजनेसवुमेन में से एक के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा नीता अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बेहतरीन गाउन से लेकर खूबसूरत साड़ियों तक, नीता किसी भी लुक को एक प्रोफेशनल की तरह अपना सकती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, जब नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपना यूनिक ग्लैम फ्लॉन्ट किया।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी का शानदार लुक

5 नवंबर 2023 को नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। उन्होंने अपनी बेटी ईशा अंबानी और बहुओं श्लोका व राधिका सहित अपनी गर्ल्स गैंग के साथ पार्टी में भाग लिया था। हालांकि, यह पार्टी में नीता का खूबसूरत लुक था, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। भारतीय कपड़ों के प्रति अपने प्रेम के लिए मशहूर नीता अक्सर अपने बेहतरीन साड़ी कलेक्शन को फ्लॉन्ट करती हैं। इस बार भी कुछ अलग नहीं था, क्योंकि इवेंट के लिए उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी।

Nita Ambani

पार्टी के लिए नीता अंबानी ने एक क्लासिक नेवी ब्लू कलर की शिफॉन साड़ी चुनी थी, जिसमें टिनी स्वारोवस्की स्टोन एम्बेलिश्मेंट थी। उनकी साड़ी बॉर्डर पर रफ़ल डिटेल से सजी हुई थी। नीता ने अपनी साड़ी को एक मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था, जिसमें स्लीव्स के कफ पर क्रिस्टल लगे थे। बिना किसी शक के नीता मनीष मल्होत्रा की इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Nita Ambani

नीता अंबानी ने अपनी साड़ी को डायमंड और गोल्ड केप से किया था स्टाइल

भारत के सबसे अमीर परिवारों में से एक होने के नाते नीता अपनी लैविश लाइफस्टाइल को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और इसकी झलक मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी देखने को मिली। इसमें कोई शक नहीं कि नीता की साड़ी बेहद खूबसूरत थी।

nita ambani

हालांकि, यह उनका केप था, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। नीता ने अपनी साड़ी को एक खूबसूरत डायमंड स्टडेड केप के साथ स्टाइल किया था और इसने साड़ी के पूरे लुक को पूरी तरह से निखार दिया था। केप में सोने की चेन से जुड़ा पैटर्न था और इसे कीमती डायमंड से सजाया गया था।

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita को गिफ्ट की 10 करोड़ की 'Rolls Royce Cullinan' कार, जानें खासियत

नीता अंबानी ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी से किया था कंप्लीट

नीता अंबानी ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। फ्लोरल-पैटर्न डायमंड इयररिंग्स, डायमंड ब्रेसलेट्स और एक बड़ी रिंग उनके लुक को पूरा कर रही थी। नीता ने अपने लुक को शीन मेकअप से बेहतर बनाया था, जिसमें डेवी बेस, पिंक लिपस्टिक, ब्लश्ड चीक्स, हाईलाइटेड चीकबोन्स, काजल लगी आंखें, बिंदी और लो बन शामिल था।

nita ambani

जब नीता अंबानी ने SRK की बर्थडे पार्टी में अबू जानी-संदीप खोसला की साड़ी में बिखेरा था जलवा

3 नवंबर 2023 को शाहरुख खान ने सितारों से सजी बर्थडे पार्टी की मेजबानी की थी। इस पार्टी में नीता अंबानी समेत अंबानी परिवार भी शामिल हुआ था। पार्टी के लिए उन्होंने एक खूबसूरत ब्लैक कलर की नॉयर शैडो साड़ी पहनी थी, जिसमें रेशम और रेशम के धागों से हाथ की कढ़ाई की गई थी। नीता की साड़ी क्रिस्टल और सीक्विन एम्बेलिश्मेंट से सजी हुई थी।

nita ambani

Nita Ambani के पास है 41 करोड़ की 80 कैरेट की डायमंड रिंग, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ एक बार। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता ने अपनी साड़ी को न्यूड ट्यूल ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिसमें रेशम थ्रेड, बिगुल बीड्स और क्रिस्टल के साथ कढ़ाई की गई थी। स्टेटमेंट इयररिंग्स, डायमंड ब्रेसलेट, बिंदी, स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक, डिफाइन्ड आइब्रो और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था।

nita ambani

Nita Ambani के 60वें बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें नीता अंबानी की डायमंड एंड गोल्ड केप बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.