Nita Ambani ने इंटरनेशनल म्यूजिकल शो के लॉन्च में पहनी 'Gucci' की 4.6 लाख की ड्रेस, दिखीं स्टनिंग

हाल ही में, इंटरनेशनल म्यूजिकल शो 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' के लॉन्च के मौके पर बिजनेसवुमेन नीता अंबानी 'गुच्ची' की 4.6 लाख की ड्रेस पहने हुए नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने इंटरनेशनल म्यूजिकल शो के लॉन्च में पहनी 'Gucci' की 4.6 लाख की ड्रेस, दिखीं स्टनिंग

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) के 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में 3 मई 2023 को इंटरनेशनल म्यूजिकल शो 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' का ग्रैंड लॉन्च किया गया, जहां नीता अंबानी शानदार लुक में नजर आईं। इवेंट के लिए उन्होंने ग्रीन कलर की बेल-स्लीव वाली ड्रेस पहनी थीं, जिसमें वह सुपर स्टनिंग लग रही थीं।

नीता अंबानी ने पहनी 'गुच्ची' की 4.6 लाख की ड्रेस

नीता अंबानी ने इस ग्रैंड म्यूजिकल लॉन्च के मौके पर इंटरनेशनल लेबल 'Gucci' की ग्रीन कलर की खूबसूरत सिल्क ड्रेस पहनी थी। इसमें बेल-स्लीव्स और एक स्कर्ट थी, जो उनके लुक में विंटेज वाइब एड कर रही थी। हालांकि, ड्रेस की कीमत काफी चौंकाने वाली थी। जी हां! जानकारी के मुताबिक, नीता की इस 'गुच्ची' की ड्रेस की कीमत 4,500 पाउंड है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 4,61,705 रुपए है।

nita ambani

nita ambani

नीता अंबानी ने अपने लुक को आर्क ब्रो, सॉफ्ट आईलाइनर, डेवी मेकअप, सॉफ्ट कर्ल हेयर और पिंक लिप्स के साथ कंप्लीट किया था। डायमंड इयररिंग्स उनके ओवर ऑल लुक में रिच टच एड कर रहे थे। कुल मिलाकर, नीता अंबानी अपने इस लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। Nita Ambani ने 'NMACC' में पहनी थी सब्यसाची की 6 साल पुरानी सीक्विन साड़ी, नए अंदाज में दिखीं खूबसूरत, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने इंटरनेशनल म्यूजिकल शो के शुभारंभ पर जाहिर की अपनी खुशी

नीता अंबानी ने भारत में पहली बार प्रदर्शित होने वाले अंतरराष्ट्रीय म्यूजिकल शो 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने साझा किया कि 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' को लॉन्च करने का विचार दुनिया को भारतीय विविधता के बारे में बताना और भारतीयों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव कराना था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जानें, 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के बारे में 

नीता अंबानी को भारतीय कला और नृत्य से खास लगाव है, खासकर भरतनाट्यम से, जिसे उन्होंने छह साल की उम्र से सीखना शुरू किया था। यह मुख्य कारण था कि उन्होंने एक ऐसा स्थान बनाया, जो कला को एक खास मंच देता है। यह भारत की गौरवशाली विरासत, परंपराओं और विरासत को समर्पित है, जिसका दुनिया भर के लोग आनंद ले सकते हैं।

nmacc

इस प्रोजेक्ट पर नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी काम कर रही हैं। यह कलाकारों और विजिटर्स के लिए एक समावेशी केंद्र है। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और मजबूत प्रोग्रामिंग के साथ केंद्र के स्वरूप पर अंबानी परिवार ने कड़ी मेहनत की थी।

फिलहाल, नीता अंबानी का यह लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.