नोरा फतेही को 'FIFA FanFest' में बैकग्राउंड डांसर ने गलत तरीके से छुआ? वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में, 'फीफा वर्ल्ड कप 2022' के फैनफेस्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बैकग्राउंड डांसर एक्ट्रेस-मॉडल व डांसर नोरा फतेही को गलत तरीके से छूता हुआ दिख रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

नोरा फतेही को 'FIFA FanFest' में बैकग्राउंड डांसर ने गलत तरीके से छुआ? वायरल हुआ वीडियो

नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड डांसर हैं, जिनके डांस मूव्स और किलर एक्सप्रेशंस फैंस को दीवाना बना देते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि नोरा अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते इस मुकाम तक पहुंची हैं। हाल ही में, नोरा ने जेनिफर लोपेज और शकीरा के साथ कतर में 'फीफा विश्व कप 2022 फैनफेस्ट' में मंच पर गजब की डांस परफॉर्मेंस दी और दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, यहां नोरा के साथ कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

nora fatehi

दरअसल, 'Norafatehism' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नोरा स्टेज पर अपने हिट नंबर 'साकी साकी' पर बैकग्राउंड डांसर्स के साथ लाइव परफॉर्म कर रही हैं। उनकी इस परफॉर्मेंस ने ऑडियंस का दिल जीत लिया। हालांकि, अंत में जब नोरा की परफॉर्मेंस खत्म हुई, तो उन्होंने एक पोज दिया। इसके बाद वीडियो में एक बैकग्राउंड डांसर उन्हें गलत तरीके से छूता हुआ देखा जा सकता है। 

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

nora fatehi

वैसे, नोरा की डांस परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह वाकई बेहद शानदार थी, जो भुलाई नहीं जा सकती। शिमरी ड्रेस में नोरा हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। हालांकि, जब उन्होंने भारतीय राष्ट्र ध्वज तिरंगे को लहराते हुए 'जय हिंद' के नारे लगाए, तो यह वाकई में एक गर्व से भर देने वाला क्षण था। उन्होंने तिरंगे को लहराते हुए कहा, "भारत फीफा विश्व कप का हिस्सा नहीं है ... लेकिन अब हम आत्मा से यहां हैं। हमारे संगीत के माध्यम से, हमारे डांस के माध्यम से।"

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि ऐसी ही एक घटना तब हुई थी, जब प्रसिद्ध कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस पर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में स्टेज पर डांस करते हुए नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया गया था। दरअसल, शो में नोरा फतेही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की जगह बतौर गेस्ट जज शामिल हुई थीं। उस एपिसोड का एक वीडियो वायरल हो गया था, क्योंकि इसमें टेरेंस, नोरा को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहे थे। एक साक्षात्कार में, टेरेंस ने उस घटना के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि उनका हाथ वास्तव में नोरा से टच हुआ था नहीं। उन्होंने यह भी साझा किया था कि उन्हें इसके लिए बहुत नफरत का सामना करना पड़ा और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गालियां दी थीं।

terence

(जब 'पछताओगे' के सेट पर टूटा दिल लेकर जाती थीं नोरा, खुद बयां किया था प्यार में मिले धोखे का दर्द)

नोरा की बात करें, तो वह बॉलीवुड की एक बेहतरीन डांसर हैं, जिनका हर सॉन्ग आते ही वायरल हो जाता है। नोरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से की थी। बाद में, वह साल 2015 में विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आई थीं। इसके बाद वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी थीं और अब वह इस शो के 10वें सीजन में बतौर जज नजर आई थीं। उनके कुछ ब्लॉकबस्टर डांस नंबर में 'दिलबर', 'साकी साकी' और 'नाच मेरी रानी' शामिल हैं।

nora fatehi

फिलहाल, नोरा की ये डांस परफॉर्मेंस आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.