Nora Fatehi ने मुंबई मेट्रो ​के अंदर बॉडीकॉन ड्रेस में किया वल्गर डांस, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

हाल ही में, एक्ट्रेस नोरा फतेही को मुंबई मेट्रो में अपने वल्गर डांस मूव्स के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nora Fatehi ने मुंबई मेट्रो ​के अंदर बॉडीकॉन ड्रेस में किया वल्गर डांस, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड की 'डांसिंग क्वीन' नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने बोल्ड मूव्स के लिए फेमस हैं। डांस रियलिटी शो में भाग लेने से लेकर टीवी पर पॉपुलर जज बनने तक, नोरा ने एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है और अब वह अपकमिंग फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। हालांकि, नोरा अक्सर किसी न किसी बात को लेकर ट्रोल का निशाना बन जाती हैं।

नोरा फतेही ने टाइट आउटफिट में मुंबई मेट्रो में किया सफर

हाल ही में, नोरा फतेही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने एनिमल प्रिंटेड बॉडी हगिंग ड्रेस पहनी हुई थी और अपने बालों को खुला छोड़ रखा था। अभिनेत्री सिक्योरिटी चेक से गुजरीं और मेट्रो के अंदर जाने के लिए दौड़ीं। फिर वह चलती ट्रेन में अन्य यात्रियों के साथ थिरकती नजर आईं और ट्वर्किंग का अपना पॉपुलर स्टेप भी किया। हालांकि, यह नेटिजंस के एक वर्ग को पसंद नहीं आया।

nora

nora

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नेटिजंस ने मेट्रो के अंदर नोरा फतेही के अश्लील डांस के लिए की उनकी आलोचना 

जैसे ही वीडियो 'Reddit' पर साझा किया गया। नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। सोशल मीडिया यूजर्स को नोरा का डांस अनुचित लगा और उन्होंने उनकी जमकर खिंचाई की। एक यूजर ने कमेंट किया, "वह कभी क्लासी ड्रेस क्यों नहीं पहन सकतीं? गर्ल, आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अंदर जा रही हो, इतना बेकार क्यों?" एक अन्य ने लिखा, "मेट्रो में डांस क्यों कर रही है।" इसी बीच एक तीसरे यूजर ने लिखा, "सस्ती नौटंकी।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

nora troll

nora troll

nora troll

nora troll

nora troll

जब Nora Fatehi संग 'गर्मी' गाने पर डांस करते हुए स्टेज से गिर गए थे Salman, नेटिजंस ने किया रिएक्ट

जब नोरा फतेही को एक वायरल वीडियो के लिए किया गया था ट्रोल

इससे पहले, नोरा ने पॉपुलर डांस शो 'डांस प्लस प्रो' में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की थी। बता दें कि शो में रेमो डिसूजा, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राघव जुयाल जज थे। इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में नोरा फतेही अपने गाने 'नाच मेरी रानी' पर स्टेज पर परफॉर्मेंस देती नजर आई थीं। वह मैटेलिक बॉडी-हगिंग ड्रेस में सेक्सी लग रही थीं, जो उनके कर्व्स को निखार रहा था।

nora

nora

हालांकि, शो में उनके कार्यक्रम ने दर्शकों को चौंका दिया था और यहां तक कि जज भी हैरान नजर आए थे। नोरा अपनी परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर अपने हिप्स पर पानी डालते हुए थिरकी थीं। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं व वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, मेट्रो में नोरा फतेही के इस डांस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.