Nysa Devgan रूमर्ड BF Vedant संग Beyonce के कॉन्सर्ट में हुईं शामिल, मस्ती करती दिखीं Kajol की बेटी

हाल ही में, हमें लंदन में आयोजित अमेरिकन सिंगर बेयॉन्से के कॉन्सर्ट से एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें देखने को मिली हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nysa Devgan रूमर्ड BF Vedant संग Beyonce के कॉन्सर्ट में हुईं शामिल, मस्ती करती दिखीं Kajol की बेटी

स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) को फेमस सेलेब किड्स में से एक माना जाता है। तगड़ी फैन फॉलोइंग के साथ न्यासा एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में करियर बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उनके फैंस उन्हें उनके स्टार माता-पिता की तरह सिल्वर स्क्रीन पर राज करते देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अपने फैशन गेम और शानदार लुक्स के लिए जानी जाने वाली न्यासा को अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

न्यासा देवगन दोस्तों के साथ बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में हुईं शामिल

4 जून 2023 को न्यासा देवगन को लंदन में अपने दोस्तों के साथ स्पॉट किया गया। वह अमेरिकन सिंगर बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं। उनके BFF ओरहान अवात्रामणि ने इवेंट से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है, जिसमें गैंग को जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है। कॉन्सर्ट की एक तस्वीर में हम न्यासा के साथ कनिका कपूर को भी देख सकते हैं। वायरल झलकियों में न्यासा अपने दोस्तों के साथ कॉन्सर्ट में पोज़ देती दिख रही हैं, जबकि बैकग्राउंड पूरी तरह से लोगों से भरा हुआ है।

nyasa devgan

इवेंट के लिए न्यासा देवगन ने फुल-स्लीव ग्रे टॉप पहना था, जिसे उन्होंने सीक्विन्ड स्कर्ट के साथ पेयर किया था और बेहद सुंदर लग रही थीं। फ्यूशिया पिंक हैट के साथ अपने लुक को स्टाइल करते हुए न्यासा ने ओपन हेयरडू और ग्लैम मेकअप किया था। कैमरे के लिए पोज देते हुए वह अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरती नजर आईं। एक तस्वीर में न्यासा को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ भी देखा गया और दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे।

nyasa devgan

जब काजोल और अजय देवगन ने बेटी न्यासा को विश किया था 20वां बर्थडे

20 अप्रैल 2023 को न्यासा देवगन 20 साल की हो गई थीं। अपनी बेटी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए काजोल ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें मां-बेटी डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के शानदार आउटफिट में स्टनिंग लग रही थीं। फ्रेम में दिखाया गया है कि दोनों एक-दूसरे को देखकर हंस रही हैं।

nyasa devgan

दूसरी ओर, अजय देवगन ने भी अपनी बेटी न्यासा को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए उनके साथ अपने प्यारे बंधन को दिखाते हुए एक फोटो कोलाज साझा की थी। इसमें अजय ब्लैक टी-शर्ट में डैपर लग रहे थे, जबकि न्यासा ने ऑफ-शोल्डर ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप पहना था।

जब काजोल ने बेटी न्यासा की ट्रोलिंग पर दी थी प्रतिक्रिया

काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट और व्यवहार के लिए ट्रोलिंग का सामना करती हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में जब काजोल से पूछा गया था कि वह अपनी बेटी न्यासा की पॉपुलैरिटी के बारे में कैसा महसूस करती हैं, तो उन्होंने साझा किया था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।

nyasa devgan

जब Nysa Devgan ने पहना था 1.7 लाख रुपए का खूबसूरत लाल लहंगा, फैंस ने की थी मॉम Kajol से तुलना। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

उनके शब्दों में, "बेशक, मुझे उस पर गर्व महसूस होता है। मुझे इस बात से प्यार है कि वह जहां भी जाती हैं, खुद को गरिमा के साथ पेश करती हैं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि वह 19 साल की है और मज़े कर रही है। उसे वह करने का अधिकार है, जो वह करना चाहती है और मैं हमेशा उसका सपोर्ट करूंगी।''

फिलहाल, हमें बेयॉन्से के कॉन्सर्ट से न्यासा की शानदार तस्वीरों से प्यार हो गया है। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.