भूमि पेडनेकर के दिवाली बैश में न्यासा को नहीं पहचान पाए नेटिजंस, कहा- 'सर्जरी के लिए धन्यवाद'

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख नेटिजंस उनके चेहरे की सर्जरी के कयास लगा रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

भूमि पेडनेकर के दिवाली बैश में न्यासा को नहीं पहचान पाए नेटिजंस, कहा- 'सर्जरी के लिए धन्यवाद'

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा (Nysa Devgan) अपने ग्लैमरस अंदाज़ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, उन्हें भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख नेटिजंस न्यासा को ट्रोल कर रहे हैं और यह कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है। आइए विस्तार से बताते हैं।

Nysa Devgan

(ये भी पढ़ें : जया बच्चन ने बताया- क्यों करती हैं मीडिया से नफरत? कहा- 'निजी जिंदगी में घुसने वाले नहीं हैं पसंद')

पहले तो ये जान लीजिए कि बॉलीवुड में इन दिनों दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। स्टार्स के साथ-साथ मेकर्स भी दिवाली पार्टी का आयोजन करते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। वहीं, 21 अक्टूबर 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे, जिनमें अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी शामिल थीं।

Nysa Devgan

दरअसल, भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में न्यासा को गोल्डन कलर के लहंगे में स्पॉट किया गया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान न्यासा की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें न्यासा कार के अंदर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं और अपने दोस्तों के साथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। आप भी देखिए यह वीडियो। 

Nysa Devgan

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

(ये भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बात करते दिखे EX लवर्स कार्तिक आर्यन-सारा, देखें वायरल फोटो)

अब जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ नेटिजंस ने न्यासा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, "क्या वह न्यासा हैं? पहचान में नहीं आ रही हैं।", तो किसी ने कमेंट किया, "बोटोक्स का कमाल।" वहीं किसी ने लिखा, "सर्जरी के लिए धन्यवाद!" किसी ने कमेंट किया, "यह तो साल भर पहले इतनी अजीब लगती थी, यह सर्जरी और बोटोक्स और वाइटनिंग इंजेक्शन का कमाल है।" आप भी देखिए ये कमेंट्स। 

Nysa

Nysa

Nysa

Nysa

Nysa

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने नाथद्वारा से लॉन्च की 5G वाई-फाई सेवा, ट्रेडिशनल लुक में दिखा कपल)

खैर, हमें तो न्यासा का यह लुक बेहद प्यारा लगा। फिलहाल, आपको क्या लगता है क्या वाकई न्यासा ने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.