न्यासा देवगन बॉडीकॉन ड्रेस में पहुंचीं कनिका कपूर के रिसेप्शन में, तस्वीरें आईं सामने

स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने हाल ही में, सिंगर कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की। इस दौरान वह बॉडीकॉन ड्रेस में हॉट लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

न्यासा देवगन बॉडीकॉन ड्रेस में पहुंचीं कनिका कपूर के रिसेप्शन में, तस्वीरें आईं सामने

बॉलीवुड सेलेब कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) टिनसेल टाउन में सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। अपने माता-पिता के विपरीत न्यासा एक प्राइवेट पर्सन हैं, जो अपनी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। वह अक्सर अपने शानदार पार्टी लुक के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब वह अपने हॉट लुक में सिंगर कनिका कपूर के रिसेप्शन में पहुंचीं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

nyasa devgan

पहले तो ये जान लीजिए कि, वर्तमान में न्यासा देवगन लंदन में हैं और उन्होंने बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की शादी के रिसेप्शन में अपने दोस्तों वेदांत महाजन और ओरहान अवतरमणि के साथ शिरकत की। उनकी मस्ती भरी रात की तस्वीरें इंटरनेट पर घूम रही हैं और हम उनके दीवाने हो गए हैं। दरअसल, हमें अपने इंस्टा हैंडल को स्क्रॉल करते हुए कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी से न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें मिलीं। तस्वीरों में न्यासा ने नूडल स्ट्रैप और प्लंजिंग नेकलाइन वाले हॉट पिंक बॉडीकॉन आउटफिट में अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया था और हैंडबैग से अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। नई दुल्हन कनिका के साथ पोज देते हुए स्टार किड बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली।

Nysa Devgan

Nysa Devgan

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग मनाया मां वृंदा का बर्थडे, शेयर कीं तस्वीरें)

अन्य तस्वीरों में न्यासा को अपने दोस्तों वेदांत महाजन और ओरहान अवतरमणि के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जो उनके साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तस्वीरें देखने के बाद हम कह सकते हैं कि, न्यासा ने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की होगी। स्टार किड ने कुछ ग्लैमरस शॉट्स के लिए पोज दिए और वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही थीं। यहां देखिए लंदन में कनिका कपूर के रिसेप्शन में न्यासा के अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे पलों की कुछ झलकियां।

nysa devgan

nysa devgan

nysa devgan

nysa devgan

nysa devgan

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह 'चड्डी-बनियान' पहनने पर हुए ट्रोल, दीपिका पादुकोण से मिलने पहुंचे फ्रेंच रिवेरा)

वैसे यह पहली बार नहीं है, जब न्यासा ने अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान खींचा है। कुछ समय पहले, हमें अजय देवगन की बेटी न्यासा की इंटरनेट पर चक्कर लगाते हुए एक तस्वीर मिली थी। फोटो में न्यासा को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जा सकता है और उनके ग्लैम लुक ने हमारा दिल चुरा लिया था। न्यासा ने पिंक हील्स के साथ व्हाइट कलर की सैटिन ड्रेस पहनी थी। स्टार किड ने अपने बाल खुले रखे हुए थे और उनका मेकअप पॉइंट पर था। न्यासा ने कैमरे के लिए पोज़ देते हुए एक मिलियन डॉलर की मुस्कान दी थी।

फिलहाल, हमें तो न्यासा का ग्लैमरस अवतार काफी पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.