Isha Ambani के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी की झलकियां: Shloka और Radhika के साथ दिखे Orry

बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा व आदिया की पहली बर्थडे पार्टी की अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं, इनमें कैटरीना कैफ, शनाया कपूर समेत कई अन्य स्टार्स को देखा जा सकता है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी की झलकियां: Shloka और Radhika के साथ दिखे Orry

बिजनेस मैग्नेट मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने 18 नवंबर 2023 को अपने जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा का पहला जन्मदिन एक ग्रैंड पार्टी के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में कैटरीना कैफ और शनाया कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। उत्सव के बाद जन्मदिन समारोह से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कैफ, कपूर और अन्य मेहमान जश्न का आनंद लेते दिख रहे हैं।

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेशन से तस्वीरें आईं सामने

ईशा अंबानी ने 18 नवंबर 2023 को मुंबई के 'जियो वर्ल्ड गार्डन' में अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी आयोजित की। इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, कियारा आडवाणी, करण जौहर और अन्य जैसी बॉलीवुड हस्तियों की एक स्टार-स्टडेड गेस्ट लिस्ट देखी गई।

isha ambani twins

Isha Ambani के जुड़वा बच्चे Krishna-Aadiya अपने पहले बर्थडे बैश में नाना-नानी संग आए नजर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अब सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी उर्फ आरेहान अवात्रामणि और शनाया कपूर व अनन्या पांडे ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद पार्टी की इनसाइड झलकियां शेयर की हैं। ओरी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में उन्हें कैटरीना कैफ, शनाया कपूर, राशा थडानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और कई अन्य लोगों के साथ पोजे देते हुए देखा जा सकता है। 

orry

orry

orry

orry

orry

orry

orry

orry

orry

orry

Isha Ambani के पास है 165 करोड़ रुपए का अनकट डायमंड नेकलेस, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ दो बार... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शनाया कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ग्रैंड पार्टी से एक पोस्ट शेयर की है। तस्वीरों में उन्हें एक प्यारे पपी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बेबी का डे आउट।"

shanaya

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जहां तस्वीरों में वह एक डॉगी का बेबी पकड़े हुए देखी जा सकती हैं। अपने 'पसंदीदा' पेट के साथ पोज देते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "स्वर्ग की मेरी परिभाषा- पपीज और सांप.. मेरे दो पसंदीदा जानवर।"

ananya

ईशा अंबानी ने बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहनी 12 लाख की ड्रेस, नीता-श्लोका भी दिखीं महंगे ड्रेस में। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी का पर्सनल फ्रंट

ईशा अंबानी साल 2016 में अपनी रोमांटिक जर्नी शुरू होने के कुछ समय बाद बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने सितंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में सुंदर वादियों के बीच एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाई थीं। 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधने के करीब 3 साल बाद 19 नवंबर 2022 को दोनों को जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। तब से वह अपनी हैप्पी पैरेटिंग जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं।

isha ambani

फिलहाल, आपको ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी की इनसाइड झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.