पाकिस्तानी दुल्हन ने इंडियन सॉन्ग 'खुशियां दा चढ़या' पर किया शानदार डांस, नेटिजंस हुए फिदा

हाल ही में, एक पाकिस्तानी ब्राइड का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारतीय गाने 'खुशियां दा चढ़या' पर ग्रेसफुल डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जिसकी नेटिजंस काफी तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पाकिस्तानी दुल्हन ने इंडियन सॉन्ग 'खुशियां दा चढ़या' पर किया शानदार डांस, नेटिजंस हुए फिदा

बात चाहे भारत की हो या पाकिस्तान की, शादी हर किसी की लाइफ का एक अहम हिस्सा है। भले ही दोनों पड़ोसी मुल्क एक-दूसरे से हर तरह से अलग हों, लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के आउटफिट और कल्चर से निश्चित रूप से प्रभावित होते हैं। इसके अलावा, कला और म्यूजिक ऐसा जरिया है, जो दोनों देशों को जोड़ने का काम करता है। 

अक्सर ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तानी शादियों में भारतीय गानों पर जमकर डांस किया जाता है। किसी भी तरह का फंक्शन हो, वहां की पार्टियों में इंडियन म्यूजिक चार-चांद लगा देता है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ, जब एक पाकिस्तानी दुल्हन ने अपनी मेहंदी के फंक्शन में पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'खुशियां दा चढ़या' पर शानदर डांस किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

pakistani bride

पाकिस्तानी दुल्हन ने इंडियन सॉन्ग 'खुशियां दा चढ़या' पर किया शानदार डांस

हाल ही में, सामने आए वीडियो में डांस कर रही पाकिस्तानी दुल्हन का नाम सारा इफ़्तेखार (Sara Iftekhar) है। अपनी मेहंदी के इस वीडियो में उन्हें गोल्डी सोहेल के गीत 'आज सजया' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन पेशे से एक ब्लॉगर हैं और ऐसा लग रहा था कि उनके किसी करीबी ने इस डांस वीडियो को रिकॉर्ड किया है, जब वह सेंटर स्टेज पर डांस करने में मग्न थीं। वीडियो में दुल्हन को वहां मौजूद लोगों ने खूब चीयर भी किया।

pakistani bride

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी दुल्हन के डांस पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तानी दुल्हन सारा के स्लो डांस मूव्स ने नेटिजंस का दिल जीत लिया। जैसे ही उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो को शेयर किया, वैसे ही नेटिजंस ने उनके डांस की तारीफ करनी शुरू कर दी। जहां ज्यादातर ने उनकी डांस स्किल की तारीफ की, वहीं कुछ ने कहा कि वह बिल्कुल डॉल की तरह लग रही हैं। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। 

pakistani bride

pakistani bride

पाकिस्तानी दुल्हन का मेहंदी लुक

मेहंदी के लिए सारा ने एक ग्रीन कलर का शरारा सेट पहना था, जिस पर जटिल एम्बेलिशमेंट थे। उनके गोल्डन कलर की कुर्ती में बोट नेक व फुल स्लीव्स थीं, जो हैवी कढ़ाई से सजी थी। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का हैवी शरारा कैरी किया था। वहीं, दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर पिन-अप किया हुआ था। कुंदन ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को निखारा था, जिसमें नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, एक झूमर और रिंग शामिल हैं। ब्लश्ड चीक्स, लैशेज आईज, ग्रीन आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक और डिफाइन्ड ब्रोज के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर ने अपने रिसेप्शन में ब्रेस्टप्लेट के साथ पहनी एंटीक गोल्ड साड़ी, दिखी थीं रॉयल, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

pakistani bride

दुल्हन का निकाह और वलीमा लुक

दुल्हन सारा ने अपने निकाह पर एक मैरून-हेड ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिसमें हैवी एम्बेलिशमेंट थे। उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने लुक को एक हार, मांग टीका, एक झूमर, मैचिंग इयररिंग्स और एक नथ के साथ पूरा किया था। वहीं अपने वलीमा के लिए सारा ने एक व्हाइट घूंघट के साथ हैवी कशीदाकारी गाउन चुना था, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल डायमंड ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि अपने हर फंक्शन पर सारा आसमान से उतरी हुई हूर लग रही थीं। दुबई में 70 किलो सोने की ईंटों से तौली गई पाकिस्तानी दुल्हन, रेड एंड ग्रीन लहंगे में दिखी गॉर्जियस, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

pakistani bride

pakistanai

वैसे, इंडियन गाने पर पाकिस्तानी दुल्हन का यह डांस आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.