पति Raghav के साथ ससुराल पहुंचने पर Parineeti Chopra का 'बैंड-बाजा' के साथ हुआ भव्य स्वागत

हाल ही में, हमें एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के अपने ससुराल में हुए भव्य स्वागत का एक शानदार वीडियो मिला, जब वह अपने पति राघव चड्ढा के साथ वहां पहुंची थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पति Raghav के साथ ससुराल पहुंचने पर Parineeti Chopra का 'बैंड-बाजा' के साथ हुआ भव्य स्वागत

बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। जब से उन्होंने अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरें साझा की हैं, तब से पूरा सोशल मीडिया दोनों की खुशी के पलों से भर गया है। परिणीति की ब्राइडल एंट्री में मुस्कुराने से लेकर राघव के माथे पर किस करने तक, दोनों ने वास्तव में अपने रोमांटिक मोमेंट से सभी को प्रभावित​ किया है। अब जैसे ही चड्ढा परिवार की नई बहू अपने ससुराल पहुंची, तो उनका भव्य स्वागत हुआ। अब, इसकी झलकियां सामने आई हैं।

राघव चड्ढा से शादी के बाद परिणीति चोपड़ा का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत

पैपराजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ कार में अपने ससुराल पहुंचती हुई दिखाई दे रही हैं। न्यूली मैरिड कपल को बैंड बाजा के ग्रुप द्वारा स्वागत करते देखा गया। चड्ढा हाउस में अपनी नई बहू के स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए थे।

parineeti

parineeti

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा का ससुराल में हुआ शानदार स्वागत

जब परिणीति ने दिल्ली में अपने नए घर में कदम रखा, तो उनके पति राघव चड्ढा ने उन्हें संभाला। अभिनेत्री ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था, जो उनके लुक को खूबसूरती से निखार रहा था। उन्होंने मंगलसूत्र और सिंदूर भी लगाया हुआ था। नई दुल्हन के स्वागत के लिए राघव के घर को खूबसूरती से सजाया गया था। वहीं, राघव मेहंदी-टोन वाले कुर्ते के साथ स्लीवलेस जैकेट में हैंडसम लग रहे थे।

parineeti

Parineeti Chopra की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शादी की रस्मों के दौरान परिणीति ने पति राघव को किया था किस

शादी की रस्मों के बीच हमें परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा का एक शानदार वीडियो मिला। वीडियो में परिणीति अपने पति के साथ बिना रुके बातें करती नजर आईं और इससे साबित हो गया कि वह अपनी शादी को कितना एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, यह उनके गाल पर उनका किस था, जो काफी प्यारा था। रस्मों के बीच वह उनकी ओर प्यार से झुकती और प्यार भरा किस करती नजर आईं।

Parineeti Chopra

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वेडिंग सेलिब्रेशन में गोल्डन शरारा सेट में बेहद खूबसूरत दिखीं परिणीति

हमें परिणीति और राघव की शादी के जश्न की एक वायरल तस्वीर मिली। तस्वीर में राघव ब्लैक कलर के बंदगला सूट में हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर, परिणीति गोल्डन शरारा सेट में गॉर्जियस लग रही थीं, जिसमें कुर्ता, फ्लेयर्ड पैंट और मैचिंग दुपट्टा था। उन्होंने अपने लुक को ब्रॉड चोकर नेकलेस और हल्के मेकअप केसाथ कंप्लीट किया था, जिसमें स्मोकी आईज और न्यूड लिपस्टिक शामिल थी। उन्होंने अपने लुक को साइड-पार्टेड खुले बालों के साथ पूरा किया था।

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra ने अपनी शादी में पहने बेहद यूनिक कलीरे, यह Raghav संग उनकी लव स्टोरी का है प्रतीक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति और राघव की शादी की झलकियां

अपनी शादी के एक दिन बाद परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति राघव चड्ढा के साथ की कई झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में न्यूली मैरिड कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था। शादी के लिए परिणीति मनीष मल्होत्रा की दुल्हन बनी थीं। राघव ने अपनी दुल्हन को व्हाइट कलर के बंदगला सूट में मैच किया था।

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

इसके अलावा, परिणीति ने एक कस्टमाइज्ड दुपट्टा पहना था, जिस पर राघव का नाम लिखा हुआ था। तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा था, "नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से .. हमारे दिल को पता चल गया था। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे .. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे .. हमारी हमेशा की जर्नी अब शुरू होती है।"

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती आईं नजर, उनके ब्राइडल लहंगे को बनाने में लगे थे 2500 घंटे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें ससुराल में परिणीति के वेलकम की झलकियां काफी पसंद आईं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.