Parineeti Chopra शादी की खबरों के बीच पहुंचीं Manish Malhotra के घर, शरमाती दिखीं एक्ट्रेस

अपनी शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। इसने राघव चड्ढा के साथ उनकी शादी की अफवाहों को और हवा दे दी है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti Chopra शादी की खबरों के बीच पहुंचीं Manish Malhotra के घर, शरमाती दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले कुछ दिनों से 'आम आदमी पार्टी' (AAP) के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने कथित रोमांस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यह सब तब शुरू हुआ, जब दोनों को शहर में दो बार एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। तभी से इनकी शादी की खबरें आ रही हैं। शादी की अफवाहों के बीच 19 अप्रैल 2023 की रात परिणीति को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचते देखा गया। मनीष के घर पर परिणीति की उपस्थिति ने चल रही उनकी शादी की अफवाहों की आग में घी डालने का काम किया है।

मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

एक पैपराजी पेज से सामने आए वीडियो में परिणीति ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट फॉर्मल पैंटसूट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग चिक हैंडबैग और ब्लैक हील्स के साथ पेयर किया था। अपनी कार से बाहर निकलने के तुरंत बाद, अभिनेत्री को पैपराज़ी के लिए पोज देते हुए देखा गया। हालांकि, वह शरमाना बंद नहीं कर सकीं। पैपराजी ने उनसे शादी के बारे में पूछा, तो वह शर्मीली दुल्हन की तरह रिएक्ट करती नजर आईं। शादी के सवालों से बचते हुए वह बिना देरी किए मनीष के घर के अंदर चली गईं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो के ऑनलाइन पोस्ट होने के तुरंत बाद फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। एक फैन ने लिखा, "मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से प्यार में है।" एक ने कमेंट किया, "#parineethopra congrats।" एक अन्य ने लिखा, ''ये अपनी शादी के कपड़ों का ऑर्डर देने गई है मनीष मल्होत्रा के घर।'' यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

parineeti

राघव चड्ढा के साथ शादी की खबरों पर परिणीति की प्रतिक्रिया

इस बीच, परिणीति ने हाल ही में राघव चड्ढा के साथ शादी की अफवाहों के बारे में बात की। उन्होंने साझा किया कि वह इसे केवल तभी स्पष्ट करेंगी, जब कोई गलत धारणा बनेगी। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि यदि जरूरी नहीं हुआ, तो वह अपने जीवन के बारे में कोई स्पष्टीकरण जारी करने से बचेंगी। 

क्या राघव चड्ढा और परिणीति ने चुपके से कर ली है सगाई?

इसके पहले, 18 अप्रैल को परिणीति को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी रिंग फिंगर में सिल्वर कलर की अंगूठी नजर आई थी, जिसके बाद लोग परिणीति और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट के कयास लगाने लगे। हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Parineeti Chopra

वर्क फ्रंट की बात करें, तो परिणीति अगली बार फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। दोनों ने हाल ही में इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

परिणीति चोपड़ा के अफेयर्स: राघव चड्ढा ही नहीं, इन 6 एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अगर राघव चड्ढा और परिणीति कपल हैं, तो हमें भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.