एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज यानी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर के 'लीला पैलेस' में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी का उत्सव 19 सितंबर 2023 को एक 'अरदास समारोह' के साथ शुरू हुआ था, जिसके बाद एक सूफी नाइट का अयोजन किया गया। लविंग कपल के फैंस उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हमें 'रागनीति' की मेहंदी और संगीत समारोह की कुछ यादगार तस्वीरें मिली हैं।
24 सितंबर 2023 को सिंगर डॉली सिद्धू ने अपने इंस्टा हैंडल से परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। हालांकि, यह होने वाली दुल्हन का लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। इवेंट के लिए उन्होंने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू एंड ग्रीन कलर का टाई-डाई जॉर्जेट प्लीटेड कुर्ता पहना था। उन्होंने इसे ब्रॉड विंटेज नेकपीस और सिल्वर चूड़ियों के साथ जोड़ा था। इसके अलावा, उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप और एक सिंपल पोनीटेल हेयरस्टाइल का विकल्प चुना था।
डॉली सिद्धू ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें परिणीति के मेहंदी समारोह में उनका परफॉर्मेंस दिखाया गया था। इस कार्यक्रम के लिए डॉली और उनके को-सिंगर ने शानदार लहंगे के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी। इसके अलावा, यह उनका मंत्रमुग्ध कर देने वाला परफॉर्मेंस था, जिसने कई लोगों का दिल जीत लिया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
23 सितंबर 2023 को चोपड़ा और चड्ढा परिवार ने परिणीति के लिए 90 के दशक के थीम पर बेस्ड संगीत समारोह की मेजबानी की थी। इस इवेंट के लिए परिणीति ने एक सिल्वर कलर का को-ऑर्ड सेट चुना था। इसमें फ्लेयर्ड पैंट और केप जैकेट के साथ एक चोली शामिल थी। इसके साथ परिणीति ने चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं। इसके अलावा, स्मोकी आईज और मिडिल-पार्टेड वाले पिन-स्ट्रेट बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे राघव ने ब्लैक कलर के आउटफिट में सबको चौंका दिया था।
कुछ समय पहले, हमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए पहुंचे लड़की वालों की एक झलक मिली। हम सानिया मिर्जा को अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ एक शानदार मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए देख सकते हैं। जहां सानिया ने शीयर दुपट्टे के साथ मल्टीकलर शरारा सेट पहना था, वहीं अनम ग्रीन कलर की फ्लेयर्ड साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी रात के लिए अपने लुक की एक प्यारी सेल्फी साझा की, जिसमें वह पाउडर ब्लू कलर के बंदगला सूट के साथ ढीले फिट पैंट और मैचिंग दुपट्टे में अच्छे लग रहे थे।
हमें दूल्हे राजा का एक वीडियो मिला, जिसमें उनकी बारात नाव पर आ रही थी। जहां एक नाव पर बैंडवाले सवार थे, वहीं दूसरी नौका में बाराती और होने वाले दूल्हे राघव चड्ढा थे। हमने CM भगवंत मान को भी बारातियों में से एक के रूप में देखा।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की आधिकारिक तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।