मिलिंद गाबा-प्रिया बेनिवाल के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें, मीका सिंह और सपना चौधरी भी आए नजर

हाल ही में, सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी मंगेतर प्रिया बेनिवाल के संगीत सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मिलिंद गाबा-प्रिया बेनिवाल के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें, मीका सिंह और सपना चौधरी भी आए नजर

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। हालांकि, रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ करने के बाद उन्हें अपार सफलता मिली थी, जिसके बाद वो अब कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। सिंगर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। दरअसल, मिलिंद जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल (Pria Beniwal) के साथ शादी करने वाले हैं। हाल ही में, इनकी संगीत सेरेमनी हुई है, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

milind

पहले ये जान लीजिए कि, प्रिया बेनिवाल एक फेमस यूट्यूबर व फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वो मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल की बहन भी हैं। मिलिंद और प्रिया काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये कपल 16 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है।

milind

(ये भी पढ़ें- राघव जुयाल के भाई यशस्वी ने की IPS रचिता ज्वेल संग सगाई, डांसर ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

अब आपको मिलिंद गाबा और प्रिया बेनिवाल के संगीत समारोह की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, हाल ही में, दोनों ने दिल्ली में इंडस्ट्री से जुड़े अपने दोस्तों के लिए संगीत और कॉकटेल पार्टी रखी थी, जिसमें भूषण कुमार, मीका सिंह, गुरु रंधावा, सपना चौधरी, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया पर मिलिंद के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यहां देखिए कुछ अनदेखी तस्वीरें।

milind

milind

milind

milimd

milind

milind

milind

milind

milind

(ये भी पढ़ें- मंदाना करीमी ने पूर्व पति गौरव गुप्ता पर लगाए कई आरोप, अब आया एक्स देवर गौतम का रिएक्शन)

उधर, मिलिंद की बहन पल्लवी गाबा ने 'ई-टाइम्स' से बातचीत में शादी और संगीत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "तो मैंने भैया और भाभी के लिए एक स्पेशल डांस परफॉरमेंस तैयार किया है। मेरे सभी भाइयों ने भी सरप्राइज परफॉरमेंस तैयार किया है। जब हम सभी अभ्यास कर रहे थे, तो यह देखना हमारे लिए काफी चौंकाने वाला था कि, हमारे पिताजी भी डांस कर सकते हैं।"

milind

पल्लवी ने आगे कहा, "तो अब हमारे भाई-भाभी के लिए एक और सरप्राइज है, क्योंकि मां और पिताजी भी उनकी शादी में परफॉरमेंस देने वाले हैं। वास्तव में, वो सबसे पहले प्रदर्शन करने वाले होंगे और उनका पूरा एक्ट इतना भावुक है कि, हम उम्मीद कर रहे हैं कि, भाई और भाभी भावुक हो सकते हैं।"

milind

(ये भी पढ़ें- हाथ में ब्रश लिए पेंटिग करते नजर आए करीना कपूर खान के लाडले जेह, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट फोटो)

फिलहाल, हमें तो मिलिंद गाबा और प्रिया बेनिवाल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको इनके संगीत समारोह की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- shaadifever)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.