कोरियोग्राफर Prabhu Deva 50 साल की उम्र में बने पिता, दूसरी पत्नी Himani ने बच्ची को दिया जन्म

पॉपुलर एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा 50 साल की उम्र में पिता बन चुके हैं। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने एक बच्ची को जन्म दिया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कोरियोग्राफर Prabhu Deva 50 साल की उम्र में बने पिता, दूसरी पत्नी Himani ने बच्ची को दिया जन्म

मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभु देवा (Prabhu Deva) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह 50 साल की उम्र में पिता बन गए हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा! टैलेंटेड डांसर फिर से पिता बन गए हैं, क्योंकि उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि हिमानी पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और दोनों ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी की थी।

प्रभु देवा की दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने एक बच्ची को दिया जन्म

'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में प्रभु देवा ने 50 साल की उम्र में पिता बनने की खबर की पुष्टि की और इसके बारे में उत्साह व्यक्त किया। न्यू डैडी ने कहा, "हां, सर। यह सच है। मैं इस उम्र (50) में फिर से पिता बन गया हूं। मैं बहुत खुश और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं।"

prabhu deva

प्रभु देवा ने 50 साल की उम्र में पिता बनने को लेकर बयां की फीलिंग्स

अच्छी बात यह है कि प्रभु और हिमानी ने बेटी का स्वागत किया है, जो कि उनके घर में पहली बेटी के रूप में है। बता दें कि प्रभु की पिछली शादी से दो बेटे हैं। वर्तमान में कोरियोग्राफर अपने परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी से भर गए हैं और वह जितना संभव हो सकता है, उतना समय घर पर बिताना चाहते हैं। उनके शब्दों में, "मैंने पहले ही अपने काम के बोझ को कम कर दिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत अधिक काम कर रहा था, बस इधर-उधर भाग रहा था ... अब मेरा काम खत्म हो गया है। मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।"

prabhu deva

जब प्रभु देवा दूसरी पत्नी हिमानी संग पहली बार आए थे नजर

प्रभु देवा की पत्नी हिमानी सिंह के साथ दूसरी शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। आखिरकार 28 अप्रैल 2023 को प्रभु देवा और उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने चेन्नई ​के तिरुपति बालाजी मंदिर के पवित्र मंदिर में एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। आउटिंग के लिए प्रभु ने एक पारंपरिक लुक चुना था और एक सफेद कुर्ते में एक वेष्टि के साथ दिखे थे। दूसरी ओर उनकी पत्नी ब्लू कलर के सलवार-सूट में सुंदर लग रही थीं। कपल को एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया था।

prabhu deva

दूसरी पत्नी हिमानी सिंह के साथ प्रभु देवा की लव स्टोरी

डांस की दुनिया के दिग्गज प्रभु देवा की लव लाइफ काफी दुखद रही है। उन्होंने अपनी पहली शादी लता से की थी, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी 19 साल की शादी को एक दर्दनाक तलाक के साथ समाप्त कर दिया था। बाद में प्रभु को अपनी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह की बाहों में प्यार मिला। प्रभु देवा के दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने की खबरें साल 2020 में आईं।

prabhu deva

अगर खबरों की मानें, तो प्रभु की हिमानी से मुलाकात तब हुई थी, जब वह अपनी पीठ और पैरों में दर्द के बारे में उनसे सलाह लेने के लिए गए थे। पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया था। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट अफेयर रखा था।

बहुत रोचक है कोरियोग्राफर्स की प्रेम कहानी, किसी का 28 साल बड़े तो किसी का 8 साल छोटे पर आया दिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी प्रभु देवा और उनकी पत्नी हिमानी को बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.