प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल दुबई में बेबीमून कर रहीं एंजॉय, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने दुबई में अपने बेबीमून से कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल दुबई में बेबीमून कर रहीं एंजॉय, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal) की पहली प्रेग्नेंसी के बारे में महीनों की अटकलों के बाद नए साल 2022 की शुरुआत में उनके पति गौतम किचलू ने इसकी पुष्टि की थी। जहां काजल अपनी प्रेग्नेंसी को बेहद कम लाइमलाइट में रखती हैं, वहीं वह उसी की झलकियां देती रहती हैं। काजल, इन दिनों दुबई में अपने बेबीमून का आनंद ले रही हैं और उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें हम उनकी गर्भावस्था की चमक को देख सकते हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

kajal

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 37 हजार की आइवरी साड़ी में लगीं स्टनिंग, रेड लिपस्टिक ने लुक में लगाया चार-चांद

दरअसल, काजल अग्रवाल ने 7 फरवरी 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर दुबई में अपने बेबीमून से दो सन-किस्ड तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में काजल को दुबई के रैफल्स द पाम होटल की बालकनी में पोज देते हुए देखा जा सकता है, जहां वह इस समय ठहरी हुई हैं। तस्वीरों के लिए काजल ने रफल्ड स्लीव्स के साथ पीले रंग का टॉप पहना था और उनका बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो बेमिसाल था। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया, "मेरे चेहरे को छूना सबसे कोमल दुलार की तरह। @rafflespalmdubai।"

Kajal Aggarwal Babymoon

Kajal Aggarwal Babymoon

इसके अलावा, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर उसी स्थान से अपने फलों से भरे नाश्ते और अपने पसंदीदा मैकचीटो के बारे में कुछ स्टोरीज भी साझा की हैं।

Kajal Aggarwal Babymoon

Kajal Aggarwal Babymoon

वहीं, आज यानी 8 फरवरी 2022 को भी एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह होटल रैफल्स द पाम के सामने कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

kajal agrwal

(ये भी पढ़ें- निया शर्मा के भाई विनय ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, व्हाइट ड्रेस में हॉट लगीं एक्ट्रेस)

27 जनवरी 2022 को काजल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी डाइनिंग टेबल की एक तस्वीर साझा की थी, जिस पर एक कांच का कटोरा रखा था, जो उनकी मां द्वारा बनाई गई स्वादिष्ट व्यंजन से भरा था। काजल ने अपनी मां के बनाए गजरेला से अपनी प्रेग्नेंसी की खाने की इच्छा पूरी की थी। तस्वीर को शेयर करते हुए उसके ऊपर काजल ने लिखा था, "इस दुनिया में कुछ भी मुझे मेरी मां और गजरेला से ज्यादा खुश नहीं कर सकती है।"

Kajal Aggarwal Pregnancy Cravings

जब से उनके पति ने काजल की प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, एक्ट्रेस गर्व से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 3 जनवरी 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर काजल ने अपने पति गौतम के साथ गोवा में अपनी छुट्टी से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। फोटो में वह ब्लैक कलर के शेड्स में पति के साथ ट्विन करती नजर आ रही थीं। काजल ने ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस पहनी थी और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। फोटो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो बेमिसाल था।

Kajal Aggarwal baby bump

1 जनवरी 2022 को गौतम किचलू ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पत्नी काजल अग्रवाल की गर्भावस्था की घोषणा की थी। उन्होंने 2022 के स्वागत के लिए काजल की एक तस्वीर साझा की थी, और कैप्शन के अंत में गर्भवती महिला इमोटिकॉन ने उनकी गर्भावस्था की रिपोर्ट की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था, "यहां आपको 2022 देख रहा है।"

Kajal Aggarwal

kajal

(ये भी पढ़ें- 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' फेम अथर्व नाहर ने गर्लफ्रेंड पूजा द्विवेदी संग रचाई शादी, देखें फोटोज)

जानकारी के लिए बता दें कि, काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर 2020 को अपने लॉन्ग टाइम इंटीरियर डिजाइनर बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। 

kajal aggarwal and gautam kitchlu

फिलहाल, मौजूदा समय में एक्ट्रेस अपने पति के साथ दुबई में बेबीमून एंजॉय कर रही हैं। तो आपको काजल अग्रवाल द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.