हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा वेकेशन के लिए हुईं रेडी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा वेकेशन के लिए हुईं रेडी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और उनकी लविंग वाइफ व एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) दोबारा पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। स्टार वाइफ गीता बसरा प्रेग्नेंट हैं, जिस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने फैंस के साथ साझा किया था। तभी से गीता अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी ज्यादा एंजॉय कर रही हैं और अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में, गीता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो।

पहले ये जान लीजिए कि, हरभजन सिंह और गीता लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 अक्‍टूबर 2015 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधने में बंधे थे। शादी के एक साल बाद साल 2016 में कपल की बेटी हिनाया का जन्म हुआ था। हिनाया इस समय पांच साल की हैं। अब कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसकी जानकारी गीता ने बीते दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के जरिए दी थी। (ये भी पढ़ें- बेटे अगस्त्य को चलना सिखा रहे हैं हार्दिक पांड्या, क्रिकेटर ने शेयर किया क्यूट वीडियो)

14 मार्च 2021 को गीता ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। शेयर की गई पहली फोटो में तीनों लोग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में हिनाया एक ब्लैक टीशर्ट ​लिए हुए हैं, जिस पर लिखा है 'जल्द बड़ी बहन बनने वाली'। दूसरी तस्वीर में हरभजन सिंह और गीता अपनी बेटी हिनाया की तरफ प्यार से देख रहे हैं। तीसरी फोटो में हिनाया अपनी मां के बेबी बंप को चूम रही हैं। अंतिम फोटो में सभी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों के जरिए गीता ने कैप्शन में लिखा था, ‘जल्द आ रहा है जुलाई 2021।’

अब आइए आपको दिखाते हैं गीता का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, हरभजन सिंह की वाइफ गीता ने 14 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गीता के पास दो दिन के वेकेशन के लिए 4 सूट केस हैं, वहीं जब उनके हसबैंड वेकेशन पर जाते हैं, तो उनके पास एक सूटकेस होता है। इस वीडियो में स्केटर ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं गीता के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। (ये भी पढ़ें- टूटी हुई उंगली के साथ मंसूर अली खान ने किया था शर्मिला टैगोर को प्रपोज, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा)

इस वीडियो को शेयर करते हुए गीता ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘इससे कौन रिलेट कर सकता है? मेरा मतलब समझने के लिए वीडियो देखिए। #reels #reelsinstagram #reelitfeelit #canttravellight #husband #wife #travel #love।’ गीता के इस रील वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले, 4 अप्रैल 2021 को गीता ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो योगा करती हुई नजर आई थीं। बेबी बंप के साथ उनके कठिन योगा ने सभी को हैरान कर दिया था। यही नहीं, गीता ने प्रेग्नेंट महिलाओं को कोविड-19 महामारी में योगा की अहमियत के बारे में बताया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘कोविड के समय अगर शारीरिक सक्रियता कम होती है, तो कहीं भी नीं जा सकते हैं, जिम जाना भी सुरक्षित नहीं है। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं को, एक चीज जो मुझे इस गर्भावस्था के माध्यम से मिली वह है योग।’ (ये भी पढ़ें- करीना के छोटे बेटे से नहीं मिली हैं शर्मिला टैगोर, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में की सासू मां की तारीफ)

फिलहाल, गीता बसरा अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस के द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- गीता बसरा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.