पृथ्वी आकाश अंबानी ने मां श्लोका, बुआ ईशा और 'होने वाली चाची' राधिका मर्चेंट के साथ की मस्ती

हाल ही में, हमें आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी की एक क्यूट तस्वीर मिली है, जिसमें वो अंबानी परिवार की लेडीज के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

पृथ्वी आकाश अंबानी ने मां श्लोका, बुआ ईशा और 'होने वाली चाची' राधिका मर्चेंट के साथ की मस्ती

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली भले ही मीडिया से दूर रहती है, लेकिन किसी न किसी वजह से वो चर्चा में रहते हैं। अब अंबानी परिवार अपने पोते के कारण चर्चा में है। हाल ही में, पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) की एक क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको दिखाते हैं।

ambani

पहले ये जान लीजिए कि, आकाश और श्लोका अंबानी ने 9 मार्च 2019 को भव्य अंदाज में शादी रचाई थी। 10 दिसंबर 2020 को इस जोड़े ने अपने बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत किया था। जन्म के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गए थे। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।

ambani

अब हमें सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी की एक तस्वीर मिली है, जिसे उनके एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। फोटो में पृथ्वी अपनी मां श्लोका मेहता, बुआ ईशा अंबानी पीरामल और होने वाली चाची राधिका मर्चेंट के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। अंबानी फैमिली की लेडीज के साथ पृथ्वी की ये प्ले डेट काफी मजेदार लग रही है। इस फोटो में सभी काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं। ये देखें वो तस्वीर।

ambani

इससे पहले, पृथ्वी की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो अपने दादूू और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साथ नजर आ रहे थे। ये फोटो भी एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई थी, जिसमें मुकेश अपने पोते पृथ्वी को अपनी गोद में लिए दिख रहे थे और उनके गाल पर किस करते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान पृथ्वी भी बेहद क्यूट लग रहे थे।

prithvi

कुछ समय पहले, पृथ्वी आकाश अंबानी पूरे इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे थे, क्योंकि लोगों ने उन्हें पहली बार देखा था। दरअसल, 15 मार्च 2022 को पृथ्वी ने नर्सरी स्कूल में अपना पहला दिन गुजारा था। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इतना ही नहीं उन्हें अपने स्कूल के बाहर अपनी मां श्लोका के साथ भी देखा गया था। फोटो में श्लोका ने अपने लाडले बेटे पृथ्वी को अपनी बाहों में लिया हुआ था।

ambani

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, पूरा अंबानी परिवार अपने नन्हे राजकुमार पृथ्वी अंबानी से बहुत प्यार करता है। वैसे, आपको उनकी ये लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.