प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग शेयर की रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीर, चूड़ा फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर सोशल मीडिया पर अपने वेडिंग रिसेप्शन की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग शेयर की रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीर, चूड़ा फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) आज यानी 1 दिसंबर 2022 को अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर निक ने अपनी शादी की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रियंका को बड़े ही प्यार भरे अंदाज में सालगिरह की बधाई दी है। वहीं, प्रियंका ने भी अपनी वेडिंग रिसेप्शन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए निक को खास अंदाज में एनिवर्सरी विश की है।

(Nick Jonas)

1 दिसंबर 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने वेडिंग रिसेप्शन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह प्रियंका का लाल चूड़ा था, जिसने हमारा सारा ध्यान खींचा। उन्होंने अपने रेड स्ट्रैपलेस गाउन को चूड़े के साथ खूबसूरती से स्टाइल किया था। वहीं, दूसरी तरफ निक अपनी दुल्हनिया के साथ डांस करने में बिजी थे। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ''अपने लिए एक ऐसा लड़का खोजें, जो आपको हर रोज याद दिलाए कि वह आप से कितना प्यार करता है। हैप्पी एनिवर्सरी बेब।''

(Nick Jonas)

वहीं, निक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में प्रियंका व्हाइट वेडिंग गाउन में व निक ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में निक शेरवानी पहने और सिर पर सेहरा बांधे नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रियंका लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर निक ने कैप्शन में लिखा, ''और ऐसे ही 4 साल हो गए, हैप्पी एनीवर्सरी माय लव प्रियंका चोपड़ा।''

(Nick Jonas)

(Nick Jonas)

बता दें कि 1 दिसंबर 2018 को बड़े ही धूमधाम के साथ निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी उदयपुर में शाही अंदाज में हुई थी। इसके बाद अमेरिका में इनकी शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। निक और प्रियंका की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

(Nick Jonas)

खैर, हम भी निक और प्रियंका को उनकी शादी की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको प्रियंका द्वारा शेयर की गई अनदेखी तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.