प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद कहा- 'जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहती हूं'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में खुलासा किया कि, कैसे उनके पति निक जोनस और उनकी मां मधु ने उन्हें सबसे ज्यादा प्यार और शांति का अनुभव कराया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद कहा- 'जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहती हूं'

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) बी-टाउन के सबसे क्यूट कपल हैं। जब भी वे किसी फंक्शन या डेली वर्क के लिए बाहर निकलते हैं, तो दोनों कभी भी कपल गोल्स देने में फेल नहीं होते हैं। निक और प्रियंका की बॉन्डिंग उनके प्यारे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अक्सर देखने को मिलती है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas

प्रियंका हमेशा से ही निक को लेकर काफी ओपन रही हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि, कैसे निक जोनस और उनकी मां उन्हें प्यार का एहसास कराते हैं। अभिनेत्री ने साझा किया कि, कैसे उनके चेहरे उनके बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Wedding Venue

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

'हार्पर बाजार अरबिया' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका से पूछा गया कि, उन्हें सबसे ज्यादा शांति कहां मिलती है और सबसे ज्यादा प्यार किसे करती हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं अपनी मां को देखती हूं, तो मुझे सबसे ज्यादा प्यार महसूस होता है, जब भी मैं कुछ कर रही होती हूं, तो मेरी मां का बस यही चेहरा होता है, जो 'गर्वित मां' के चेहरे जैसा होता है। कभी-कभी मैं इसे अपनी टीम के साथ भी देखती हूं। जब मैं उनसे बात करती हूं और उनका भी यही चेहरा होता है। इतना ही नहीं मेरे पति के चेहरे पर भी वही खुशी दिखती है, इसलिए मुझे कहना होगा कि, मैंने अपनी जिंदगी में बहुत प्यार कमाया है।”

इंटरव्यू में आगे प्रियंका ने कहा कि, ''इस महामारी से दुनिया भर में जो कहर बरपा है, उसे देखकर मुझे लगता है कि, हमें शांति की अधिक जरूरत है और मैं जानती हूं कि, मेरे जीवन में मुझे इसकी लंबे समय से तलाश है। मैं बस इतना ही ढूंढती हूं। मुझे ऐसे लोगों की तलाश है, जो प्यार देते हों। मुझे ऐसे लोगों की तलाश है, जो शांतिपूर्ण हों, मैं सिर्फ खुद को खुश देखना चाहती हूं। एक इंसान के रूप में मैं बदली हूं। मुझे यकीन है कि, इसने हम में से ज्यादातर लोगों को बदल दिया है। मैं अब उसे प्राथमिकता देना चाहती हूं, जो जरूरी है।''

priyanka chopra and nick jonas wedding

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले महीने, सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की थी। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

priyanka chopra post

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

हालांकि, प्रियंका और निक ने बच्चे के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन विभिन्न रिपोर्टों में कहा गया है कि, उन्हें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है, जिसका जन्म डिलीवरी डेट से कुछ दिन पहले ही हो गया है। प्रियंका की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने 'इंडिया टुडे' के साथ एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि, प्रियंका और निक को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा था, "प्रियंका हमेशा से ढेर सारे बच्चे चाहती थीं। इसलिए, मैं उनके जीवन के इस नए अध्याय के लिए बहुत खुश हूं, वह अपनी बच्ची के लिए एक सुपर मॉम बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसलिए, एक मां होना उनके शक्तिशाली आत्म का विस्तार है। हम सभी को उन पर बहुत गर्व है।"

meera chopra

फिलहाल, एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू से ये तो साफ है कि, प्रियंका अब अपनी फैमिली को समय देना चाहती हैं। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.