Pulkit Samrat ने दुल्हन Kriti को 'शगुन की मेहंदी' लगाते हुए हाथों में पहना था गजरा, देखें तस्वीरें

हाल ही में, एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने अपनी 'मेहंदी' सेरेमनी की झलकियां पोस्ट की हैं, इनमें देखा जा सकता है कि दूल्हे ने अपने हाथ में 'गजरा' पहना था। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Pulkit Samrat ने दुल्हन Kriti को 'शगुन की मेहंदी' लगाते हुए हाथों में पहना था गजरा, देखें तस्वीरें

पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) आखिरकार 15 मार्च 2024 को एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी करके अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले गए। कपल ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरों से हमें सरप्राइज कर दिया था, जो अभी भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। पुलकित और कृति का प्यार 2019 में फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर परवान चढ़ा था। बता दें कि पुलकित की पहली शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी। हालांकि, वे अपनी शादी के 11 महीने के भीतर ही अलग हो गए थे।

जब पुलकित सम्राट ने अपनी दुल्हन कृति की हथेली पर लगाई 'शगुन की मेहंदी'

20 मार्च 2024 को पुलकित ने आखिरकार अपनी और कृति की ड्रीमी वेडिंग की झलकियां साझा कीं। दूल्हे राजा पुलकित ने खुशी-खुशी समारोह में हिस्सा लिया था। यहां तक कि उन्हें अपनी दुल्हनिया कृति की हथेली पर मेहंदी लगाते हुए भी देखा गया। दुल्हन को गोल्डन कलर के लहंगे में सजाया गया था, जिसमें कोर्सेट स्टाइल चोली, एक मैचिंग लहंगा और एक दुपट्टा था।

pulkit

हैवी झुमके के साथ मैचिंग ईयर चेन और मांग टीका ने कृति के लुक में चार-चांद लगा दिया था। सॉफ्ट मेकअप और पीछे की ओर आधे बंधे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। वहीं, पुलकित ने स्लीवलेस जैकेट के साथ मेहंदी ग्रीन टोन वाला कुर्ता पहना था, लेकिन उनके लुक का मुख्य आकर्षण हाथ का गजरा था। तस्वीरें शेयर करते हुए पुलकित ने लिखा, "इश्क का रंग ऐसा, हम होश-रूबा हो गए।"

pulkit

pulkit

pulkit

Kriti Kharbanda ने ससुराल में अपनी पहली रसोई के लिए बनाया 'हलवा', रेड सूट-चूड़ा पहने दिखीं स्टनिंग। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पुलकित सम्राट ने अपनी शादी के दिन कस्टमाइज शेरवानी से हमें किया सरप्राइज

पुलकित न केवल अपनी मेहंदी लुक में काफी जच रहे थे, बल्कि उन्होंने अपनी शादी के दिन के आउटफिट से भी हमें सरप्राइज कर दिया था। दूल्हे पुलकित ने अपनी दुल्हन कृति को प्रभावित करने के लिए एक्स्ट्रा प्रयास करके दिल जीत लिया था। वह अनामिका खन्ना की पिस्ता ग्रीन शेरवानी में बहुत हैंडसम लग रहे थे, जिस पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था।

pulkit

पुलकित के आउटफिट में अंगरखा कुर्ता, सलवार और मैचिंग दोशाला शामिल था। आउटफिट पर पेस्टल धागे से गायत्री मंत्र की कढ़ाई की गई थी, जिससे यह डिज़ाइन का हिस्सा जैसा लग रहा था। हमें उनकी ज्वेलरी चॉइस भी बहुत पसंद आई। पुलकित ने एक बड़े पेंडेंट और बड़े कुंदन झुमके के साथ एक चेन पहनी हुई थी। उनका लुक पगड़ी और जूती से पूरा हुआ था।

pulkit

दूसरी ओर, कृति पिंक कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें हेम पर स्कैलप डिटेलिंग के साथ फ्लेयर्ड लहंगा स्कर्ट, मैचिंग चोली और दुपट्टा था। शादी के लिए उन्होंने अपना लुक हल्का रखा था। चोकर नेकपीस, मांग टीका और नथ ने उनके लुक को पूरा किया था।

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda ने 'गृह प्रवेश' में ढोल पर डांस करते हुए की धमाकेदार एंट्री, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें पुलकित और कृति की मेहंदी समारोह की तस्वीरें बहुत पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.