'तेरे बिना' सिंगर निरवैर सिंह की कार दुर्घटना में मौत, शोक में डूबी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री

लोकप्रिय पंजाबी गायक निरवैर सिंह का मेलबर्न में हुई एक भयानक कार टक्कर में निधन हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दो बच्चों के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। आइए इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'तेरे बिना' सिंगर निरवैर सिंह की कार दुर्घटना में मौत, शोक में डूबी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री अभी प्रतिष्ठित दिवंगत गायक सिद्धू मूसे वाला के नुकसान से उबर ही रही थी, लेकिन निरवैर सिंह (Nirvair Singh) के दुखद निधन ने दर्द को कई गुना बढ़ा दिया है। अपने संगीत करियर में कई हिट गाने देने वाले युवा गायक अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर ने पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है। लोगों को अभी भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। निरवैर सिंह ने 'हिक्क टोक के', 'तेरे बिना', 'फेरारी ड्रीम', 'अधूरा', 'दर्दा ए दिल' समेत कई अन्य हिट गाने गाए हैं।

nirvain

निरवैर सिंह अपनी म्यूजिक जर्नी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए नौ साल पहले ऑस्ट्रेलिया गए थे। सिंगर को पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना था, इसलिए वह संगीत में नई चीजें सीखकर अपने करियर को एक पायदान ऊपर ले जाना चाहते थे। 42 वर्षीय गायक शादीशुदा थे और अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे।

nirvair

(ये भी पढ़ें-  DID 3: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं-'वह मेरे लिए सब कुछ था')

'द इकोनॉमिक टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 अगस्त 2022 को दोपहर लगभग 3ः30 बजे डिगर्स रेस्ट में बुल्ला डिगर्स रेस्ट रोड पर निरवैर सिंह एक महिला के साथ गाड़ी चला रहे थे। गायक की कार पूरी तरह से कंट्रोल में थी। हालांकि, बाद में जांच में पता चला कि उनकी तेज रफ्तार कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक जीप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गायक की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें, तो उनके साथ की महिला अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

nirvain

जैसे ही निरवैर सिंह की मौत की खबर सुर्खियों में आई और सभी को इसकी जानकारी हुई, गायक के फैंस सोशल मीडिया पर भारी शोक व्यक्त कर रहे हैं। यह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा झटका है। कई गायकों को अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल लगा। इस समय पूरी इंडस्ट्री जिस दर्द से गुजर रही है, उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मशहूर गायक गगन कोकरी ने दिवंगत गायक को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए याद किया है।

gagan

लोकप्रिय गायक गगन कोकरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो कोलाज साझा किया, जिसमें उन्हें दिवंगत सिंगर निरवैर सिंह के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दोनों तस्वीरों ने गायक के साथ उनके बंधन के बारे में बहुत कुछ बताया है। उनके मुस्कुराते चेहरों ने लाखों प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया, जो निरवैर सिंह को बहुत याद कर रहे हैं। हालांकि, गगन के इमोशनल नोट ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने लिखा है, ''इस शॉकिंग खबर के साथ मेरी सुबह हुई है। निरवैर और मैंने, दोनों ने साथ में टैक्सी चलाई, पहली बार गाना भी साथ ही गाया और फिर तुम काम में बिजी हो गए। तुम्हारा गाना ‘तेरे बिना’ अब तक का सबसे शानदार गाना है। तुम बहुत अच्छे इंसान थे मैं तुम्हें कभी नहीं भूल सकता हूं।''

लगीनोगी

(ये भी पढ़ें- रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने गणेश चतुर्थी पर खरीदी 1.4 करोड़ रुपए की BMW कार)

फिलहाल, हम भी निरवैर सिंह को नम आंखों से विदाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.