राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा संग करते हैं घर का काम, कहा- 'बर्तन धोना-झाड़ू लगाना अच्छा लगता है'

राजकुमार राव एक अच्छे अभिनेता होने के साथ ही एक आदर्श पति भी हैं, क्योंकि वह अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ घर के कामों में हाथ बंटाते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा संग करते हैं घर का काम, कहा- 'बर्तन धोना-झाड़ू लगाना अच्छा लगता है'

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े ने एक अंतरंग शादी की थी, जिसमें सिर्फ उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। राजकुमार और पत्रलेखा ने शादी करने से पहले 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। जब से इस जोड़े ने शादी की है, तब से वह एक-दूसरे के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

Rajkummar Marriage With Patralekha

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने बर्थडे पर पति हर्ष से मिले डायमंड इय​ररिंग्स और डेढ लाख के बैग को किया फ्लॉन्ट)

राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और यह सब कुछ सपनों के जैसा था। उनके वरमाला से लेकर उनके फेरे और सिंदूर के पल तक, यह एक जादुई पल था। उन्होंने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद, मैंने आज अपनी सब कुछ, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरे परिवार से शादी कर ली है। आज मेरे लिए आपके पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। हमेशा के लिए प्यार।"

rajkummar

rajkummar

rajkummar

हाल ही में, राजकुमार राव ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2022' के सेशन में हिसा लिया, जिसका शीर्षक 'द रूल ब्रेकर्स: कंटेंट, क्राफ्ट एंड बॉक्स ऑफिस सक्सेस' था। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ अपने विवाहित जीवन के बारे में बात की और साझा किया कि, वह शादी करने के बाद पूर्ण महसूस करते हैं। बंगाली दामाद होने के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा कि, वह शादी के बाद पहली बार कोलकाता आए थे। उनके शब्दों में, "शादी के बाद पहली बार कोलकाता आया हूं। मेरा सच में मानना ​​है कि, सभी को शादी करनी चाहिए, क्योंकि आप इससे पूर्ण महसूस करते हैं। पत्रलेखा और मैं 11 साल से साथ हैं, लेकिन लॉकडाउन ने हमारी मदद की, हमने एक साथ काफी समय बिताया है, क्योंकि पहले हमारे शूट शेड्यूल हमें व्यस्त रखते थे। हमने 24x7 सारा समय एक साथ बिताया और हर पल का पूरा आनंद लिया। इसलिए, लॉकडाउन के बाद, हमने अगला कदम उठाने का फैसला किया।”

rajkummar

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने ब्लैक ड्रेस के साथ पहनी 2.5 लाख की जैकेट, करिश्मा-अमृता संग दिखीं स्टनिंग)

बातचीत में आगे जब राजकुमार से पूछा गया कि, क्या वह अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ जिम्मेदारियों को साझा करते हैं और घर के काम करते हैं, तो अभिनेता ने खुलासा किया कि, वह कार्यों को करने में अपनी पत्नी की मदद करते हैं। राजकुमार ने आगे खुलासा किया कि, उन्हें ओसीडी है और इसलिए वह चीजों को साफ और व्यवस्थित रखना पसंद करते हैं। उन्होंने क​हा, "घर पर, मेरी एक बहुत ही सामान्य दिनचर्या है। मैं स्क्रीन पर रियल कैरेक्टर को दर्शाता हूं, इसलिए मेरे लिए घर पर भी वास्तविक होना महत्वपूर्ण है। हम दोनों घर का काम करते हैं।"

rajkummar

कार्यक्रम के दौरान राजकुमार राव ने अपने पसंदीदा घर के काम के बारे में बात की और खुलासा किया कि, उन्हें बर्तन धोना और फर्श पर झाड़ू लगाना पसंद है। उन्होंने साझा किया कि, वह बचपन में अपनी मां की मदद करते थे और इस तरह उन्होंने इन कामों को करने में रुचि विकसित की। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे बर्तन धोना बहुत पसंद है, मैं इसे बचपन में अपनी मां के साथ करता था। मुझे ऐसा लगता था कि, मम्मी अकेले काम करेगी, तो मैं काम करवा देता था और मुझे झाड़ू लगाना भी अच्छा लगता है।"

rajkummar

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने 'कॉफी विद करण' में की शादी के मिथक पर बात, कहा- 'सुहाग रात जैसी कोई चीज नहीं है')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो राजकुमार राव अगली बार फिल्म 'हिट' में दिखाई देंगे। फिलहाल, एक्टर के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.