भारती सिंह ने बर्थडे पर पति हर्ष से मिले डायमंड इय​ररिंग्स और डेढ लाख के बैग को किया फ्लॉन्ट

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बर्थडे पर पति हर्ष लिंबाचिया द्वारा दिए गए गिफ्ट्स के बारे में बात की है, साथ ही उन्होंने इसकी झलक भी दिखाई है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भारती सिंह ने बर्थडे पर पति हर्ष से मिले डायमंड इय​ररिंग्स और डेढ लाख के बैग को किया फ्लॉन्ट

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने 3 जुलाई 2022 को 'एंबी वैली' में अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपना 39वां जन्मदिन मनाया। हर्ष ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपनी लेडीलव के जन्मदिन पर सॉलिटेयर डायमंड इयररिंग्स और 'गुच्ची' व 'एडीडास' का लिमिटेड एडिशन बैग गिफ्ट के रूप में दिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

BHARTI SINGH

दरअसल, हाल ही में, भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके जन्मदिन पर प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। कॉमेडियन ने अपने प्रशंसकों के साथ मजेदार बातचीत की। उन्होंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए और यह भी बताया कि, उन्होंने अपना जन्मदिन कैसे मनाया। उन्होंने कहा कि, वह अपने परिवार के साथ एंबी वैली गई थीं। भारती ने बताया कि, हर्ष ने उनके लिए कुछ विशेष व्यवस्था करके उन्हें हैरान कर दिया था।

BHARTI SINGH

उन्होंने हर्ष द्वारा दिए गए जन्मदिन के तोहफे का भी खुलासा किया। भारती ने अपने लाइव सेशन के दौरान बताया कि, हर्ष ने उन्हें सॉलिटेयर डायमंड इयररिंग्स गिफ्ट किए हैं और उन्होंने इसे खास तरीके से फ्लॉन्ट भी किया। भारती ने मजाक में कहा कि, वे महंगे उपहारों के बारे में बात नहीं करते, क्योंकि वे ट्रोल हो जाते हैं। हालांकि, भारती ने कहा कि, वे दिन में 12 घंटे काम करते हैं, इसलिए यह मेहनत से कमाया जाता है और प्यार से खरीदा जाता है।

इसके अलावा, हर्ष ने भारती को लैविश बैग भी दिया। 5 जुलाई 2022 को भारती सिंह ने अपने YouTube चैनल पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है। इसी वीडियो में भारती ने बताया कि, हर्ष ने उन्हें जो बैग दिया है, वो 'गुच्ची' और 'एडिडास' के कोलेबोरेशन वाला लिमिटेड एडिशन का बैग है, जिसे वह लंबे समय से खरीदना चाह रही थीं। भारत में इस बैग की कीमत करीब एक लाख 74 हजार रुपए है। वीडियो के अंत में भारती ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पति हर्ष का धन्यवाद भी किया। यहां देखें सेलिब्रेशन का वीडियो।

अपने व्लॉग में भारती ने बताया कि, वह अपने अगले व्लॉग में अपने बेटे गोला का चेहरा दिखाएंगी। बता दें कि, कपल को इसी साल 3 अप्रैल को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला था। हर कोई उनके छोटे लाडले का चेहरा देखने के लिए उत्साहित है। 

bharti

फिलहाल, आपको हर्ष द्वारा अपनी पत्नी भारती को दिए गए महंगे गिफ्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.