'रामायण' के कलाकारों की फीस: Ranbir Kapoor को 'राम' के लिए मिलेंगे 225 करोड़, जानें 'रावण' का चार्ज

साई पल्लवी की तीन गुना फीस वृद्धि से लेकर रणबीर कपूर की 225 करोड़ की फीस तक, आइए आपको 'रामायण' के मुख्य कलाकारों की चौंका देने वाली फीस के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'रामायण' के कलाकारों की फीस: Ranbir Kapoor को 'राम' के लिए मिलेंगे 225 करोड़, जानें 'रावण' का चार्ज

टैलेंटेड स्टार कास्ट के कारण अपकमिंग फिल्म 'रामायण' काफी समय से चर्चा में है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में साई पल्लवी और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही साउथ के सुपरस्टार यश भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' का रूपांतरण होगी और इसके तीन पार्ट बनेंगे। 2 अप्रैल 2024 को नितेश तिवारी ने एक भव्य पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की और अब हमारे पास एक रिपोर्ट है, जिसमें स्टार कास्ट की फीस का खुलासा किया गया है।

साई पल्लवी ने अपने बिग बॉलीवुड डेब्यू के लिए तीन गुना बढ़ा दी है अपनी फीस

कुछ समय पहले तक, हम सभी उम्मीद कर रहे थे कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में आलिया भट्ट 'सीता' की भूमिका निभाएंगी, लेकिन अब हमारे पास कंफर्मेशन रिपोर्ट है कि साई पल्लवी को यह भूमिका मिली है। 'कोइमोई' की रिपोर्ट के मुताबिक, साई पल्लवी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए रेगुलर फीस से तीन गुना ज्यादा चार्ज ले रही हैं। उनको प्रत्येक पार्ट के छह करोड़ रुपए मिलेंगे, जो करीब 18-20 करोड़ रुपए होगा। मौजूदा समय में वह प्रति तेलुगु फिल्म 2.5-3 करोड़ चार्ज करती हैं।

sai

रणबीर कपूर को 'रामायण' के तीनों पार्ट के लिए मिलेंगे 225 करोड़

एक स्टार, जो 'रामायण' के तीनों पार्ट से सबसे अधिक पैसा कमाएगा, वह कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, रणबीर कपूर को तीनों प्रत्येक पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपए मिलेंगे, जो कुल मिलाकर 225 करोड़ रुपए है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम' का किरदार निभाएंगे।

ranbir

'KGF' फेम यश हैं 'रामायण' के दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार

'रावण' की उपस्थिति के बिना 'रामायण' कैसे पूरी हो सकती है? 'KGF' फेम यश 'रावण' की भूमिका निभाएंगे और वह कथित तौर पर पत्येक पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपए का भारी शुल्क ले रहे हैं। कुल मिलाकर, यश को फिल्म सीरीज से 150 करोड़ रुपए मिलेंगे।

yash

कथित तौर पर 500-600 करोड़ रुपए के भारी बजट के साथ बनाई जा रही है 'रामायण'

कई रिपोर्टों से पता चलता है कि 'रामायण' 500-600 करोड़ रुपए के भारी बजट के साथ बनाई जा रही है। अकेले सेट की कीमत 11 करोड़ रुपए है। फिल्म तीन भागों में बनाई जा रही है और प्रत्येक भाग भगवान राम के जीवन के विभिन्न चरणों पर केंद्रित होगा। इसमें उनके जन्म से लेकर सीता से विवाह, वनवास और उसके बाद की लीलाओं को दिखाया जाएगा।

ramayan

फिलहाल, रामायण के स्टार कास्ट की फीस के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.