आलिया भट्ट-रणबीर कपूर मां-बाप बनने के बाद पहली बार दिखे साथ, एक्ट्रेस के चेहरे पर नजर आया ग्लो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर मां-बाप बनने के बाद पहली बार एक फ्रेम में साथ नजर आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर मां-बाप बनने के बाद पहली बार दिखे साथ, एक्ट्रेस के चेहरे पर नजर आया ग्लो

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की दुनिया अब उनकी छोटी राजकुमारी राहा कपूर के इर्द-गिर्द घूम रही है। आलिया ने अभी तक अपनी बच्ची की कोई तस्वीर साझा नहीं की है, शायद इसलिए कि वह उसे मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहती हैं। आलिया अपनी बच्ची का स्वागत करने के बाद पहले से ज्यादा खूबसूरत और फिट हो गई हैं। बेटी के जन्म के बाद हाल ही में, वह पहली बार अपने पति रणबीर के साथ नजर आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

alia

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को पैरेंटहुड को अपनाया था। खुशहाल जोड़े ने मुंबई के 'एचएन रिलायंस अस्पताल' में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। डिलीवरी के बाद रणबीर और आलिया दोनों को अलग-अलग देखा गया है, लेकिन प्रशंसक उन्हें एक ही फ्रेम में देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार अब खत्म हो गया है।

alia bhatt

एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में नए माता-पिता को उसके साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए देखा जा सकता है। जहां रणबीर बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं आलिया अपने नो-मेकअप लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। दोनों ने नीले रंग के कपड़े पहने हैं।

alia ranbir

वहीं, 11 दिसंबर 2022 को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दो प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में आलिया न्यू मॉमी की वाइब्स बिखेर रही हैं। उन्होंने क्रैब प्रिंटेड पिंक कलर का नाइट सूट पहना हुआ था। बन में बंधे उनके बाल और नो-मेकअप लुक ने साबित कर दिया कि वह आखिरकार मम्मी की भूमिका में आ गई हैं। इसके साथ ही आलिया ने एक नोट लिखा और खुलासा किया कि कैसे उन्हें अपने बाथरूम में अच्छी रोशनी मिली और एक फोटोशूट के लिए रुक गईं। उन्होंने लिखा, "रविवार की सुबह मुझे कुछ अच्छी लाइट मिली और मैंने बिना किसी टारगेट के बाथरूम में फोटोशूट कर लिया, हैप्पी संडे।" 

alia

alia

14 अप्रैल 2022 को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले रणबीर और आलिया को पिछले महीने एक नन्ही परी का आशीर्वाद मिला था। कुछ दिनों बाद आलिया ने खुलासा किया था कि उन्होंने और रणबीर ने अपनी छोटी राजकुमारी का नाम 'राहा' रखा है और प्रशंसकों को अपनी बच्ची की पहली झलक दिखाई थी। उन्होंने बताया था, राहा का अर्थ खुशी, स्वतंत्रता और आनंद है। इससे पहले, आलिया भट्ट को योगा क्लास से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह ब्लैक लुक में बेहद सुंदर दिख रही थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

alia

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया अगली बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। जहां तक रणबीर की बात है, तो उनकी अगली रिलीज श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म है। 

alia

फिलहाल, आपको रणबीर आलिया की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.