रणबीर कपूर-आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार दिखे साथ, फैंस ने पूछे मजेदार सवाल

हाल ही में, अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार साथ में स्पॉट किए गए। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार दिखे साथ, फैंस ने पूछे मजेदार सवाल

स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को शादी के बाद हाल ही में एक साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के बाद स्पॉट किया गया। दोनों ब्लैक कैजुअल में ट्विनिंग कर रहे थे और कार में जाने से पहले उन्होंने पैपराज़ी का अभिवादन किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Mehendi Ceremony Photos

पहले तो ये जान लीजिए कि, 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने बांद्रा स्थित 'वास्तु' घर में सिंपल शादी की थी। आलिया ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए घर में शादी करने के पीछे की वजह ​का खुलासा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर - जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं - हमने शादी कर ली। हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन की खुशी और चाइनीज खाने से भरी हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है। प्यार, रणबीर और अली।''

ranbir alia wedding photos

ranbir alia wedding photos

(ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह संग विवाद पर कहा- 'यह सब नेपाल की एक लड़की से शुरू हुआ')

अब आइए आपको दोनों की झलकियां दिखाते हैं। दरअसल, दोनों को पिछले महीने की अपनी अंतरंग शादी के बाद पहली बार एक साथ देखा गया। वे इस साल अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 4 मई 2022 को दोनों एक शूटिंग के बाद साथ में स्पॉट किए गए। इस दौरान रणबीर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक प्रिंटेड पजामा में थे, साथ में ब्लैक कैप और व्हाइट शूज भी पहने थे। उन्होंने फोटोग्राफरों को थम्स अप साइन दिखाया। काली शर्ट और पैंट में आलिया ने भी कार में जाने से पहले पैपराज़ी को हाथ हिलाया। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- सगाई टूटने के बाद एक फिर प्यार में पड़ीं एमी जैक्सन, इस ब्रिटिश एक्टर को कर रही हैं डेट)

एक पैपराजी अकाउंट ने उनका एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद दोनों के प्रशंसक उनकी शादी के बाद पहली बार उन्हें एक साथ देखकर खुश हुए। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "आलिया जी के पति।" कुछ प्रशंसकों ने बेहद सुरक्षित शादी के बारे में मजेदार पूछताछ भी की। एक प्रशंसक ने पूछा, "क्या रणबीर की शादी पार्टी में दही चावल था कि नहीं, आलिया को बहुत पसंद है।" एक अन्य ने पूछा, "राखी सावंत को शादी में जूते छुपाने के 1 करोड़ रुपए मिले क्या?" 

ranbir

वर्क फ्रंट की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा, रणबीर के पास 'शमशेरा', 'एनिमल' और एक अनटाइटल्ड लव रंजन की फिल्में हैं। आलिया के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'डार्लिंग्स' और 'जी ले जरा' फिल्में हैं।

ranbir alia

(ये भी पढ़ें- कृतिका सेंगर ने 'सरोगेसी' से मां बनने की ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब, बताया बेटी होगी या बेटा)

फिलहाल, आपको रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का शादी के बाद का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सला​ह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.