खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह संग विवाद पर कहा- 'यह सब नेपाल की एक लड़की से शुरू हुआ'

हाल ही में, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने उस विवाद के बारे में पूरी जानकारी दी है, जिसका कनेक्शन भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह संग विवाद पर कहा- 'यह सब नेपाल की एक लड़की से शुरू हुआ'

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज सितारे इन दिनों चर्चाओं में हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी अभिनेताओं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) की, जो इन दिनों एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। मामला यहां तक बढ़ चुका है कि खेसारी लाल यादव, बिहार में FIR भी दर्ज कराने गए थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनका एफआईआर दर्ज नहीं किया। आइए आपको बताते हैं क्या है मामला।

Khesari Lal Yadav

दरअसल, हाल ही में पवन के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके खेसारी लाल यादव के खिलाफ काफी अश्लील बातें कहीं। हालांकि, उस फैन ने सिर्फ खेसारी को ही नहीं, बल्कि उनकी फैमिली को भी काफी अनाप-शनाप कहा, जिसके बाद खेसारी लाल यादव भड़क गए और उन्होंने पवन सिंह के उस फैन के खिलाफ बिहार पुलिस से मदद लेने पहुंचे, लेकिन इसमें उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ है।

(ये भी पढ़ें- कृतिका सेंगर ने 'सरोगेसी' से मां बनने की ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब, बताया बेटी होगी या बेटा)

Khesari Lal Yadav

इसके बाद खेसारी लाल यादव ने ट्वीट करके अपनी तुलना दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से कर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है, जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है, जिन्होंने अपने मन से एफआईआर करके पूरा नाटक किया, जिनसे इनको राजनीतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है।”

अब खेसारी लाल यादव ने ‘एनबीटी’ को दिए एक इंटरव्यू में इस पूरे विवाद के बारे में बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि, ये पूरा विवाद आखिर कहां से शुरू हुआ था। खेसारी लाल यादव ने कहा, “मामला अश्लीलता के विरोध में है। मेरा कहना बस इतना है कि, अगर आपको किसी के खिलाफ सोशल साइट पर अपना विचार रखना है, तो आप शालीनता के साथ भी रख सकते हैं। सिर्फ खेसारी लाल ही अश्लील नहीं हैं। अगर आपको अश्लीलता के खिलाफ लड़ाई लड़नी है, तो सरकार के पास जाइए। ऐसा नहीं है कि, हम अश्लीलता परोसना चाहते हैं, लेकिन आप किसी की मां-बहन को सोशल मीडिया पर खुलेआम गाली नहीं दे सकते हैं। जब आपकी जुबान ही इतनी गंदी हो, तो आप अश्लीलता को कैसे भगाएंगे।”

Khesari Lal Yadav

इसके बाद खेसारी लाल यादव ने उस बात का जिक्र किया, जहां से ये पूरा विवाद शुरू हुआ। सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा, “ये पूरा विवाद नेपाल की एक लड़की से शुरू हुआ, जो मेरी फैन थी और उसने अपने हाथ में एक टैटू बनवाया था। इस बीच एक रिपोर्टर ने उनसे पूछ लिया था कि, क्या वह पवन सिंह को जानती हैं, तो उसने कहा- नहीं जानती। उससे पवन भैया का सम्मान कम नहीं हो गया।”

Khesari Lal Yadav

(ये भी पढ़ें- क्या दोबारा शादी करेंगी पूनम पांडे? पूर्व पति सैम बॉम्बे से अलग होने के बाद कही ये बात)

खेसारी ने आगे कहा, “चूंकि उस लड़की ने पवन सिंह की बजाय खेसारी लाल यादव का नाम लिया, तो उसे खूब ट्रोल किया गया और उसे वेश्या तक बोल दिया गया। इसके बाद मैं लाइव आया और मैंने उन्हें अपनी जुबान पर कंट्रोल करने के लिए कहा, इसके बाद वे मेरी मां-बेटी को गाली देने लगे।”

Khesari Lal Yadav with wife and kids

(ये भी पढ़ें- सगाई टूटने के बाद एक फिर प्यार में पड़ीं एमी जैक्सन, इस ब्रिटिश एक्टर को कर रही हैं डेट)

फिलहाल, इस पूरे मामले में अभी तक पवन सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.