रणबीर कपूर-आलिया भट्ट फैमिली क्रिसमस लंच पार्टी में हुए शामिल, सुंदर दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कपूर परिवार के साथ क्रिसमस लंच के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट फैमिली क्रिसमस लंच पार्टी में हुए शामिल, सुंदर दिखीं एक्ट्रेस

स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए साल 2022 सबसे रोमांचक रहा है। अप्रैल 2022 में अपनी शादी के बाद रिलीज हुई पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शानदार सफलता का आनंद लेने के बाद, इस जोड़े को नवंबर महीने में एक बच्ची का आशीर्वाद मिला। रणबीर और आलिया फिलहाल अपने पैरेंटहुड फेज को एंजॉय कर रहे हैं। अपनी नन्ही बेटी राहा के साथ समय बिताने के बीच इस जोड़े को कपूर परिवार के साथ क्रिसमस लंच में शामिल होते हुए देखा गया। दोनों ने अपनी बेटी के बिना स्टाइलिश पोज दिए। आइए आपको दिखाते हैं।

alia bhatt

कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

तस्वीरों और वीडियोज में रणबीर ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस और मस्टर्ड ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने भरी दाढ़ी वाले लुक को सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया था। दूसरी ओर, आलिया ने फ्लोरल रैप-अराउंड ड्रेस में प्रेग्नेंसी के बाद का ग्लो दिखाया। उन्होंने अपने लुक को छोटे हूप इयररिंग्स, व्हाइट हील्स और अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान के साथ पेयर किया था। नए माता-पिता ने खुशी-खुशी पैपराजी को पोज दिए। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रणधीर कपूर, बबीता, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे कियान और समायरा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी ग्रैंड लंच आउट के लिए पहुंचे। रणधीर और बबीता लाल रंग के आउटफिट में दिखे, जबकि करिश्मा ने प्रिंटेड सफेद और नारंगी रंग की ड्रेस पहन रखी थी। सफेद शर्ट और कार्गो पैंट में उनकी बेटी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

kapoor family

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैमिली संग मनाया क्रिसमस

क्रिसमस के मौके पर आलिया और रणबीर ने अपने परिवार के साथ घर पर समय बिताया था। स्टाइलिश आउटफिट्स में सजी इस कपल ने नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट और अयान मुखर्जी के साथ पोज़ दिया था। नीतू ने इंस्टाग्राम पर अपने इंटीमेट गेट-टुगेदर की एक झलक पेश दिखाई थी। परफेक्ट सेल्फी के लिए सभी मुस्कुरा रहे थे। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

alia

आलिया और रणबीर का वर्क फ्रंट

आलिया अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। उनके पास कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'जी ले जरा' भी है। दूसरी ओर, रणबीर के पास रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'एनिमल' है। उनके पास पाइपलाइन में श्रद्धा कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' भी है।

Alia And Ranbir wedding pic

फिलहाल, क्रिसमस पार्टी से और तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको रणबीर और आलिया का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.