रणबीर-आलिया की शादी के 'पंडित जी' ने किया खुलासा, कहा- ''दुल्हे राजा' चाहते थे सभी रस्में बताई जाएं'

स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुंबई में अपने घर पर शादी रचाई। हाल ही में, कपल की शादी के 'पंडित जी' ने उनके खूबसूरत समारोह का डीटेल शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर-आलिया की शादी के 'पंडित जी' ने किया खुलासा, कहा- ''दुल्हे राजा' चाहते थे सभी रस्में बताई जाएं'

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने जीवन के प्यार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी करके लाखों लड़कियों के दिल तोड़ दिए हैं। हालांकि, ये बात भी सपष्ट है कि, ग्यारह साल की छोटी उम्र में ही आलिया को रणबीर तुरंत पसंद आ गए थे, जो उस समय निर्देशक संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर रहे थे और आखिरकार सालों बाद एक्ट्रेस ने उनसे शादी कर ली।

ranbir

शादी के बंधन में बंधने के बाद आलिया ने अपनी प्यार भरी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। कपूर खानदान की नई बहू ने रणबीर के घर 'वास्तु' में शादी करने के पीछे के कारण का भी खुलासा किया था। आलिया ने साझा किया था कि, उन्होंने पिछले पांच वर्षों में अपने जीवन का सबसे खुशी का समय वहीं बिताया था। समारोह के लिए आलिया ने लाल लहंगा छोड़कर आइवरी कलर की साड़ी का चयन किया था और रणबीर ने उन्हें एक मैचिंग शेरवानी में कंप्लीट किया था।

ranbir

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट के कलीरे में पति रणबीर के 'लकी नंबर 8' को जोड़ने की डिजाइनर ने बताई वजह)

पंडित राजेश शर्मा ने रणबीर और आलिया की शादी को संपन्न कराया था। हाल ही में, 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में पंडित जी ने साझा किया कि, परिवार ने स्वर्गीय ऋषि कपूर का आशीर्वाद लेकर समारोहों की शुरुआत की थी। वे एक पंजाबी शादी की सभी रस्मों का पालन करना चाहते थे। हालांकि, यह दूल्हे राजा थे, जो शादी की सभी रस्मों को विस्तार से समझना चाहते थे। पंडित जी ने कहा कि, "ऋषि (कपूर) जी का आशीर्वाद लेते हुए, उन्होंने सारे फंक्शन किए हैं। यह एक पारंपरिक पंजाबी शादी थी, जिसमें कपूर परिवार ने सभी रीति-रिवाजों का पालन किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि, सब कुछ वैसा ही हो, जैसा हमेशा होता रहा है। रणबीर की इच्छा थी कि, पंडित जी पूरी विधि समझाकर शादी कराएं।"

ranbir

पंडित जी ने यह भी खुलासा किया कि, उन्होंने दोपहर 5:20 बजे तक शादी को कंप्लीट करा दिया था। उन्होंने यह भी साझा किया कि, आलिया ने चूड़ा समारोह नहीं किया था, क्योंकि उनके मामा शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि, उन्होंने कलीरा सेरेमनी की थी।

ranbir

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ‘दामाद’ रणबीर कपूर का किया स्वागत, कहा- 'एक बेटा पाया है')

एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पैपराजी के लिए पोज़ दिया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहे थे। हाथों में हाथ डालकर आते हुए वे मनमोहक लग रहे थे। हालांकि, रणबीर की दुल्हनिया आलिया के लुक ने हमें हैरान कर दिया था। एक प्यारी नई बहू की तरह आलिया ने अपना सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट किया था। अगर आप गौर से देखें तो आलिया के मंगलसूत्र में डायमंड पेंडेंट के साथ इनफिनिटी डिजाइन भी है।

ranbir

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी में रिद्धिमा-करिश्मा ने किया था 'गठबंधन', सामने आईं प्यारी फोटोज)

खैर! हमें रणबीर-आलिया की शादी के उत्सव की और अधिक तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.