रणवीर सिंह ने वाइफ दीपिका पादुकोण संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, एक-दूसरे की आंखों में डूबा दिखा कपल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणवीर सिंह ने वाइफ दीपिका पादुकोण संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, एक-दूसरे की आंखों में डूबा दिखा कपल

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बहुत कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अपने अभिनय और टैलेंट के बल पर रणवीर सिंह बी-टाउन के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। रणवीर सिंह को अपनी मेहनत और किस्मत के दम पर वो सब मिला, जिसका उन्होंने सपना देखा था। रणवीर सिंह प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी काफी लकी हैं। उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से प्यार किया और आज वह उनकी वाइफ हैं। रणवीर दीपिका को स्पेशल फील कराने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपनी लविंग वाइफ दीपिका संग कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री देख आप उनके कायल हो जाएंगे। आइए देखते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, संजय लीला भंसाली की डिनर पार्टी में दीपिका पादुकोण से मिले रणवीर पहली ही नजर में एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। उस दौरान दीपिका ने रणवीर को भाव नहीं दिया था। हालांकि, रणवीर ने मन ही मन ठान लिया था, कि एक्ट्रेस ही उनकी लेडीलव बनेंगी। काफी पापड़ बेलने के बाद आखिरकार रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के दिल में जगह बना पाए। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। रणबीर और दीपिका ने 14 व 15 नवंबर, 2018 को दोनों सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी। उसके बाद से ही ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आते हैं। (ये भी पढ़ें- अनिल कपूर ने वाइफ सुनीता के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, तो बेटी सोनम ने बताया मां का असली मतलब)

अब आपको दिखाते हैं रणवीर सिंह का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, ‘बाजीराव मस्तानी’ फेम एक्टर ने 24 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी वाइफ दीपिका संग तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, रणवीर और दीपिका एक-दूसरे की आंखों में बिल्कुल खोए हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों की प्यारी स्माइल फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। दूसरी व तीसरी फोटो में, दीपिका और रणवीर अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं, ये एक कैंडिड फोटो है। लुक की बात करें तो, दीपिका ने व्हाइट स्वेटशर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी किया है, वहीं रणवीर ने ब्लू टी-शर्ट और व्हाइट जींस पहन रखी है। इन फोटोज को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाई है और दीपिका समेत बाकी दोस्तों को टैग किया है।

इससे पहले, रणवीर सिंह ने 13 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी लेडीलव दीपिका पादुकोण संग एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में रणवीर सिंह सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दीपिका ने अपना आधा मुंह छुपा रखा है। लुक की बात करें, तो दोनों ने विंटर वियर पहन रखे हैं और दीपिका ने ब्लैक कैप लगा रखा है, वहीं रणवीर ने ग्रे कैप के साथ ब्लैक गॉगल्स भी कैरी किया है। इसे शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा था, ‘Peek-a-boo @deepikapadukone।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई थी। (ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने फोटो शेयर कर लिखा- '...मैं एक लड़का हूं' तो एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट)

रणवीर सिंह अपनी लेडीलव दीपिका पादुकोण से बहुत प्यार करते हैं। वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ सिर्फ तस्वीरें ही शेयर नहीं करते हैं, बल्कि वह उनके पोस्ट पर कमेंट भी करते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होने व्हाइट शर्ट, डेनिम और ब्राउन कोट पहना हुआ है, जिसमें वो हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। इस फोटो को देखकर उनके हसबैंड खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए थे और लिखा था, ‘जान ही लेले।’ इसके साथ ही उन्होंने चाकू का इमोजी भी बनाया था। (ये भी पढ़ें- अमृता अरोड़ा की पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने मचाया धमाल, सामने आईं तस्वीरें)

फिलहाल, इतना तो साफ है कि रणवीर सिंह अपनी लेडीलव दीपिका पादुकोण संग अपना प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। तो आपको दोनों की ये खूबसूरत तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रणवीर सिंह)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.