क्या Vijay Deverakonda संग वेकेशन मना रहीं Rashmika Mandanna? नेटिजंस ने इस चीज से लगाया अनुमान

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लेटेस्ट वीडियो से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ वेकेशन मना रही हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या Vijay Deverakonda संग वेकेशन मना रहीं Rashmika Mandanna? नेटिजंस ने इस चीज से लगाया अनुमान

कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने वास्तव में इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है, लेकिन एक-दूसरे के साथ उनकी स्पेशल बॉन्डिंग उनके रूमर्ड रिलेशनशिप के बारे में बहुत कुछ कहती है। इसके अलावा, यह अनुमान लगाया जाता है कि दोनों साथ में रह रहे हैं, क्योंकि वे अक्सर एक ही स्थान से अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं। अब अटकलों को हवा देते हुए रश्मिका और विजय एक साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना की न्यू-ईयर की क्यूट झलक

2 जनवरी 2024 को रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा हैंडल से एक अज्ञात लोकेशन के रास्ते में टहलते हुए अपनी एक झलक दिखाई। उन्होंने दिल खोलकर इसका आनंद लिया। क्लिप में अभिनेत्री को हरियाली और पेड़ों से घिरे रास्ते पर चलते हुए दिखाया गया है और वह खुशी से उछल-कूद करती दिख रही हैं। वह ऑलिव-ग्रीन को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें एक स्ट्रैपी टॉप और एक मैचिंग स्कर्ट शामिल है। रश्मिका ने बिना मेकअप के अपने बालों को खुला रखते हुए सिर्फ सनग्लासेस पहने थे। क्लिप के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी न्यू-ईयर.. हेहे।"

rashmika

rashmika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नेटिजंस ने रश्मिका के साथ विजय देवरकोंडा की उपस्थिति का लगाया अनुमान!

हालांकि, ऐसा लगता है कि रश्मिका इस बार वास्तव में सोलो ट्रिप पर नहीं गई हैं। खैर, कमेंट बॉक्स में कई नेटिजंस ने बताया कि अभिनेत्री के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी वेकेशन के लिए उनके साथ मौजूद हैं। उनमें से कई लोगों ने कहा कि उन्होंने रश्मिका द्वारा पहने गए चश्मे पर विजय का प्रतिबिंब (Reflection) देखा, तो कुछ ने निष्कर्ष निकाला कि यह विजय ही थे, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का यह हैप्पी वीडियो क्लिक किया। वीडियो पर यूजर ने कमेंट किया, "विजय देवरकोंडा वीडियो ले रहे हैं।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "विजय उनके दाहिनी ओर के ग्लास पर देखे गए"। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

rashmika

rashmika

rashmika

जब Rashmika Mandanna ने रूमर्ड BF Vijay के लिए शेयर किया प्यार भरा नोट? लिखा- 'लाइफ में आने..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब रश्मिका और विजय ने मैचिंग आउटफिट में उड़ाई थीं डेटिंग की अफवाहें 

30 नवंबर 2023 को रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी, क्योंकि उन्हें एक ही दिन, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर सेम ड्रेस पहने देखा गया था। जहां एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, तो वहीं एक्टर को हैदराबाद में देखा गया था। दोनों ने विजय के अपने क्लोदिंग ब्रांड 'RWDY' के मैचिंग बेज कलर के स्वेटशर्ट में ट्विन करके कई दिल जीत लिए थे।

rashmika

जब विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को जोर से किया था हग। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रश्मिका ने कथित तौर पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय के घर पर मनाई थी दिवाली 2023

दिवाली के अवसर पर रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह एक साड़ी पहने हुए और बहुत सारे पौधों व बैकग्राउंड में एक बेज कलर की दीवार के साथ सोफे पर बैठी हुई देखी जा सकती थीं। उसी दिन विजय देवरकोंडा ने भी अपने परिवार और प्यारे डॉगी के साथ अपने घर पर दिवाली मनाते हुए एक तस्वीर साझा की थी। हालांकि, उन दोनों द्वारा पोस्ट की गई दोनों तस्वीरों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं था, फिर भी एक्साइटेड नेटिजंस ने तुरंत नोटिस किया था कि दोनों तस्वीरों का बैकग्राउंड एक जैसा था। इससे लोगों ने अनुमान लगाया था कि क्या रश्मिका ने विजय के परिवार के साथ उनके घर पर दिवाली मनाई थी।

rashmika

जब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कैफे में मस्ती करते आए नजर। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, विजय और रश्मिका के एक साथ वेकेशन मनाने के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.